BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

जिम्बाब्वे: छह लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, किसी के जीवित बचने की उम्मीद नहीं

जिम्बाब्वे: छह लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, किसी के जीवित बचने की उम्मीद नहीं

जिम्बाब्वे: छह लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, किसी के जीवित बचने की उम्मीद नहीं
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 1:14 amModified: 01 Oct 2026 | 1:14 am

हरारे, 30 सितंबर (एपी) जिम्बाब्वे में छह लोगों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया और हादसे में किसी के जीवित बचने की उम्मीद नहीं जताई जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर राजधानी हरारे के दक्षिण-पूर्व में स्थित मारोंडेरा जिले के एक ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

सरकारी प्रवक्ता निक मंगवाना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हेलीकॉप्टर में एक प्रमुख कारोबारी समेत चार यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे। उन्होंने कहा कि ‘‘अब तक मिली जानकारी’’ से संकेत मिलता है कि हादसे में कोई जीवित नहीं बचा है।

मंगवाना और पुलिस ने हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की पहचान तत्काल उजागर नहीं की।

एपी सिम्मी सुरेश

सुरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: जिम्बाब्वे: छह लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, किसी के जीवित बचने की उम्मीद नहीं

People also search for:Zimbabwe helicopter crash

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›