Bablu Khan Will Leave Islam: ‘अगर इस्लाम आतंकवाद है तो ऐसे धर्म को हम ठोकर मार देंगे’, राम मंदिर समर्थक बबलू खान ने दी इस्लाम छोड़ने की चेतावनी
Bablu Khan Will Leave Islam: ‘अगर इस्लाम आतंकवाद है तो ऐसे धर्म को हम ठोकर मार देंगे’, राम मंदिर समर्थक बबलू खान ने दी इस्लाम छोड़ने की चेतावनी

Bablu Khan Will Leave Islam/ Image Credit: IBC24
- राम मंदिर समर्थक बबलू खान ने इस्लाम धर्म छोड़ने की चेतावनी दे डाली है।
- कहा अगर इस्लाम आतंकवाद है तो हम लोग इस्लाम को ठोकर मारते हुए इस्लाम धर्म छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
- पाकिस्तान अपने यहां से आतंकवाद समाप्त नहीं करता है तो दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान मिट जाएगा।
अयोध्या। Bablu Khan Will Leave Islam: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर अयोध्या के एक मुस्लिम ने खुद को सनातनी मुस्लिम बताते हुए इस्लाम धर्म छोड़ने की चेतावनी दे डाली है। आज राम मंदिर समर्थक बबलू खान तपस्वी छावनी पहुंचकर पीठाधीश्वर परमहंसाचार्य को शंख भेंट किया। इस दौरान बबलू खान ने कहा कि, अगर आतंकवाद का धर्म मजहब नहीं होता, अगर आतंकवादी धर्म और मजहब का नाम लेकर हिंदू भाई को मारते हैं जो कलमा नहीं जान रहे हैं उनको गोली मारी जा रही है, जो कलमा पढ़ रहे हैं उनको बख्श रहा है तो क्या इस्लाम आतंकवाद है, अगर इस्लाम आतंकवाद है तो हम लोग इस्लाम को ठोकर मारते हुए इस्लाम धर्म छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, हम पहले भी सनातनी थे आज भी सनातनी मुसलमान हूं। हमारा खूबसूरत इस्लाम जो कुरान में लिखा है प्यार मोहब्बत का पैगाम दें, प्यार मोहब्बत से एक दूसरे का दिल जीते, लेकिन इस्लाम को बदनाम करने के लिए आतंकवादी इस तरह का कृत्य कर रहे हैं तो हमारे साथ तमाम मुसलमान को मेरे साथ एकजुट होकर के आतंकवाद को खत्म करने के लिए आगे आना होगा।
पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से गायब कर दिया जाएगा
मैं पाकिस्तान में बैठे कठमुल्लो से कहना चाहता हूं क्या तुम्हारा कुरान अलग है? हमारा कुरान अलग है, क्या तुम्हारा हगीज अलग है, क्या तुम्हारे कुरान में आतंकवादियों को बढ़ावा देना है लिखा है, क्या कुरान में आतंकवाद को बढ़ावा देना लिखा है, क्या कुरान में हिंदुओं को मारने के लिए लिखा है,अगर लिखा है तो आप मुसलमान नहीं है, पूरा पाकिस्तान आतंकवादी है। अगर पूरा पाकिस्तान आतंकवादी है जिस तरह से हमारे हिंदू भाइयों को कत्ल किया गया है तो हम सब एकजुट होकर पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से गायब कर दिया जाएगा।
पाकिस्तान में लहराएगा तिरंगा
Bablu Khan Will Leave Islam: वहीं तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंसाचार्य ने कहा कि, मानवता को बचाने के लिए हम सब एक साथ हैं। आतंकवाद को दुनिया से समाप्त किया जाएगा, अगर पाकिस्तान अपने यहां से आतंकवाद समाप्त नहीं करता है तो दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान मिट जाएगा और वहां तिरंगा लहराएगा, अगर कुरान में लिखा है कि, निर्दोष हिंदुओं की हत्या कर दी जाए तो करोड़ों मुसलमान के साथ इस्लाम का त्याग करेंगे और घर वापसी करेंगे। यह मानवता के लिए एक बड़ा संदेश है।
लेखक के बारे में
Web Title: 'If Islam is terrorism then we will trample such a religion', Ram Mandir supporter Bablu Khan warned of leaving Islam
Ayodhya
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm