Ram Mandir Temple Donation News: राम मंदिर से जुड़े कर्मचारी के घर पर छापेमारी.. 10 से 12 लाख रुपये बरामद होने की खबर.. 20 हजार सैलरी वाले कर्मी ने खरीदी थी डेढ़ करोड़ की जमीन
Ram Mandir Temple Donation News: राम मंदिर चढ़ावा विवाद में कर्मचारी के घर छापेमारी, नकदी बरामदगी और संपत्ति खरीद की जांच तेज।

Ram Mandir Temple Donation News
- राम मंदिर कर्मचारी के घर छापेमारी की खबर।
- चढ़ावे में करोड़ों की गड़बड़ी के आरोपों पर जांच।
- SIT और CBI जांच की मांग ने पकड़ा जोर।
अयोध्या: अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में 5 से 7 करोड़ रुपये की गड़बड़ी के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। (Ram Mandir Temple Donation News) मामले में शुक्रवार को अयोध्या पुलिस ने मंदिर के एक कर्मचारी के घर पर छापेमारी कर 10 से 12 लाख रुपये नकद बरामद किए जाने का दावा किया है। हालांकि पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
Police have recovered Rs 10 to 12 lakh in cash from the Rudauli home of Lavkush Mishra, a temple employee accused in the Ram Mandir donation embezzlement case in Ayodhya. The raid follows growing allegations that staff systematically undercounted donation money during cash… pic.twitter.com/K7BbdK8dtG
— G K Gourav (@GouravGKRepots) June 13, 2026
विशेष जांच दल से जांच कराने की मांग
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई रुदौली क्षेत्र के मीनापुर ठाकुरन फगौली गांव स्थित मंदिर कर्मचारी लवकुश मिश्रा के घर पर की गई। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान चम्पत राय भी मौजूद थे। स्थानीय लोगों का दावा है कि मंदिर प्रशासन में नौकरी मिलने के बाद कर्मचारी की माली हालत में तेजी से सुधार हुआ है। सूत्रों का यह भी कहना है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने की मांग की है। वहीं चढ़ावे की गिनती का काम देखने वाले दो कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है।
Lucknow, Uttar Pradesh: High Court Advocate, Mohit Ashok says, "On Friday, I filed a Public Interest Litigation in the Lucknow Bench of the Allahabad High Court regarding alleged irregularities in donations related to the Ram Mandir. The petition seeks a CBI investigation into… pic.twitter.com/EaxLsy9igG
— IANS (@ians_india) June 13, 2026
जानकारी के अनुसार दोनों कर्मचारियों का मासिक वेतन 18 से 20 हजार रुपये था। आरोप है कि इनमें से एक कर्मचारी ने हाल ही में करीब 1.5 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी, जबकि दूसरे ने 40 लाख रुपये का प्लॉट खरीदा है। (Ram Mandir Temple Donation News) इन खरीदों को लेकर भी जांच एजेंसियां जानकारी जुटा रही हैं।
राम मंदिर के चढ़ावे से 5 से 7.5 करोड़ रुपये का गबन दावा
मामले को लेकर अयोध्या के संतों और धर्माचार्यों ने जांच की मांग की है। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने 7 जून को दावा किया था कि राम मंदिर के चढ़ावे से 5 से 7.5 करोड़ रुपये का गबन हुआ है। इसके बाद अखिलेश यादव ने भी मामले में सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की थी। हालांकि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पहले एक वीडियो जारी कर कहा था कि अभी तक ऐसी किसी गड़बड़ी की पुष्टि नहीं हुई है और मंदिर की ऑडिट प्रक्रिया जारी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इस बीच भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी ट्रस्ट से मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। (Ram Mandir Temple Donation News) दूसरी ओर, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सीबीआई जांच और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक से ऑडिट कराने की मांग को लेकर जनहित याचिका भी दायर की गई है।
इन्हें भी पढ़ें:
खिलाड़ी अगर टेस्ट मैच की सफलता का जश्न नहीं मना सकते तो यह दुखद है: स्वान
चंद्रबाबू नायडू 15-16 जून को सिंगापुर दौरे पर, निवेश जुटाने पर रहेगा जोर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों के अभियान में 21 आतंकवादी मारे गये
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को रिलीज होगी
उप्र: मंदिर में शराब पीने का विरोध करने पर पुजारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A. रिपोर्टों के अनुसार मंदिर कर्मचारी लवकुश मिश्रा के घर पर छापेमारी की गई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Ram Mandir Donation Row Deepens as Employee’s House Raided Amid Alleged Misappropriation Claims
Ayodhya
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pm