मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में हनुमान चालीसा का पाठ किया
मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में हनुमान चालीसा का पाठ किया
बलरामपुर (उप्र), 11 जून (भाषा) बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका के नामित सभासद से हुई मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली परिसर में धरना दिया और इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ व भजन-कीर्तन किया।
नगर कोतवाली परिसर में बड़ी संख्या में जुटे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में धार्मिक पुस्तकें लेकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे।
उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।
नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
नगर के आंबेडकर तिराहे पर दो दिन पहले भाजपा के नगर उपाध्यक्ष एवं नामित सभासद जयंत सिंह धर्मू से मारपीट की घटना हुई थी।
पीड़ित की तहरीर के अनुसार, वह नौ जून की रात करीब आठ बजे अपनी स्कूटी से जा रहे थे तभी आंबेडकर तिराहे के पास एक युवक ने उनकी स्कूटी रोककर उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।
विरोध करने पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और उनसे मारपीट की।
मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने शमशेर रजा, मनी, राना और साहिल रिजवी सहित चार नामजद तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय नगर कोतवाली पहुंचे और नाराज भाजपा नेताओं से बातचीत कर उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पांडेय ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भाषा सं राजेंद्र खारी
खारी
लेखक के बारे में
Web Title: मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में हनुमान चालीसा का पाठ किया
BALRAMPUR
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am