BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग /image: IBC24 File

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग /image: IBC24 File

karan nepali
Published: 01 Oct 2026 | 2:11 pmModified: 01 Oct 2026 | 2:11 pm
HIGHLIGHTS
  1. एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर
  2. नर्स शबाना खान की मौत हो गई
  3. मरीज की मौत के बाद शव लेकर जगदलपुर लौट रहा था परिवार

धमतरी। Chhattisgarh Road Accident: धमतरी जिले से सड़क हादसे की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। धमतरी के संबलपुर के पास नेशनल हाईवे पर एक वेंटिलेटर एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए, हादसे में एंबुलेंस में सवार महिला नर्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतका की पहचान शबाना खान के रूप में हुई है, जो जगदलपुर के महारानी अस्पताल में नर्स के पद पर तैनात थीं।

कैसे हुआ भीषण हादसा? (Dhamtari Ambulance Accident)

तस्वीरें धमतरी के संबलपुर इलाके की हैं, नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी ये एंबुलेंस और उसके सामने बुरी तरह क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे की भयावहता को बयां कर रही है। बताया जा रहा है कि जगदलपुर के महारानी अस्पताल से एक मरीज को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया था। मरीज को रायपुर के SMC हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग मरीज के शव को लेकर एंबुलेंस से वापस जगदलपुर लौट रहे थे। इसी एंबुलेंस में महारानी अस्पताल में तैनात नर्स शबाना खान भी मौजूद थीं।

एंबुलेंस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत (Ambulance Tractor Trolley Accident)

बताया जा रहा है कि वह मरीज के परिजनों के साथ जगदलपुर से रायपुर गई थीं। रायपुर से वापस जगदलपुर लौटने के दौरान धमतरी के संबलपुर के पास एंबुलेंस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में नर्स शबाना खान को गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एंबुलेंस में सवार परिवार के तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें हादसे में मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतका नर्स के शव को 108 एंबुलेंस के जरिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एक तरफ परिवार पहले ही अपने मरीज की मौत से गम में डूबा था। वहीं वापस लौटते वक्त हुए इस हादसे ने परिवार के एक और सदस्य को हमेशा के लिए छीन लिया। फिलहाल पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिल को झकझोर देने वाला हादसा

हादसा आखिर किस वजह से हुआ? एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई, इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ जिंदगी बचाने के लिए दौड़ रही एंबुलेंस... दूसरी तरफ सड़क पर हुई एक भीषण टक्कर... और देखते ही देखते एक परिवार ने अपनी बेटी, बहन और अस्पताल की एक कर्मठ नर्स को हमेशा के लिए खो दिया। धमतरी के संबलपुर से सामने आई इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह सड़क हादसा धमतरी जिले के संबलपुर के पास नेशनल हाईवे पर हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Road Accident

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm