उप्र : मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में जीप खाई में गिरी, दो की मौत
उप्र : मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में जीप खाई में गिरी, दो की मौत
बलरामपुर (उप्र), दो सितंबर (भाषा) बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के उतरौला-बहराइच बाईपास के पास एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक जीप चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे जीप पानी से भरी एक गहरी खाई में गिर गई और दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने बताया कि मंगलवार को बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज क्षेत्र के बयाभीत गाँव के निवासी तुलाराम को उनके परिजन जीप से इलाज के लिए बहराइच ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि नरकटिया गाँव के पास एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में जीप चालक ने नियंत्रण खो दिया और जीप सड़क के किनारे पानी से भरी एक गहरी खाई में पलट गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसबी की टीम मौके पर पहुँच गई।
पांडे ने बताया कि घायलों को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्रेमदेवी (40) और सीताराम (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तुलाराम का बहराइच में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा सं जफर मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: उप्र : मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में जीप खाई में गिरी, दो की मौत
BALRAMPUR
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am