Bhatapara Agricultural Market Crisis: छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी मंडी में आर्थिक उथल-पुथल, उपज की कम आवक से मजदूर और व्यापारियों में गुस्सा, कुछ बड़ा करने जा रहे…
छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी भाटापारा कृषि उपज मंडी में हाल ही में कम आवक के कारण मजदूरों, व्यापारियों और मुंशी संघ में गंभीर चिंता पैदा हो गई है।

bhatapara news
- भाटापारा मंडी में उपज की कम आवक
- मजदूरों और व्यापारियों में बढ़ा गुस्सा
- कलेक्टर का मौखिक आदेश प्रभावित मंडी
Bhatapara Agricultural Market Crisis: भाटापारा: छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी भाटापारा कृषि उपज मंडी में हाल ही में कम आवक के कारण मजदूरों, व्यापारियों और मुंशी संघ में गंभीर चिंता पैदा हो गई है। इस मंडी में लगभग 800 पंजीकृत मजदूर काम करते हैं, साथ ही मुंशी संघ, व्यापारी एसोसिएशन और अभिकर्ता संघ भी अपनी रोज़ी-रोटी के लिए मंडी पर निर्भर हैं। पहले मंडी में एक दिन में हजारों क्विंटल उपज की आवक होती थी, लेकिन अब अचानक कम आवक से आर्थिक असंतुलन पैदा हो गया है।
भाटापारा मंडी में उपज की कम आवक
Bhatapara Agricultural Market Crisis: कम आवक का मुख्य कारण कलेक्टर द्वारा दिए गए मौखिक आदेश को बताया जा रहा है। इस आदेश के अनुसार मंडी प्रशासन को किसानों की ऋण पुस्तिका और पर्ची की जांच करने के बाद ही उपज खरीदने का निर्देश दिया गया। इससे पहले यह नियम मंडी के बायलॉज या प्रशासनिक प्रक्रिया में शामिल नहीं थे। अचानक इस आदेश के लागू होने से किसानों की उपज मंडी में कम पहुंच रही है, जिससे मजदूरों की मजदूरी प्रभावित हो रही है और व्यापारियों का कामकाज भी ठप होने के कगार पर है।
मजदूरों और व्यापारियों में बढ़ा गुस्सा
Bhatapara Agricultural Market Crisis: इस परिस्थिति से मंडी से जुड़े सभी वर्ग मजदूर, व्यापारी और मुंशी परेशान हैं। मजदूरों और व्यापारियों में गुस्सा पनपने लगा है और वे अपने हक की लड़ाई को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं। इसी के चलते पंजीकृत मजदूर संघ ने एसडीएम भाटापारा को ज्ञापन सौंपा, जिसमें समस्या का त्वरित निराकरण करने का निवेदन किया गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उपज की कम आवक से मजदूर और व्यापारियों को आर्थिक समस्या हो रही है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Economic turmoil in Chhattisgarh's biggest market
बलौदा बाजार
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm