Chhattisgarh Montha Impact Update: छत्तीसगढ़ के किसानों पर टूट रहा तूफ़ान ‘मोन्था’ का कहर.. इस जिले में बर्बाद हुई खड़ी फसल, अब सरकार से मदद की आस
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले में ‘मोंथा’ तूफ़ान का गहरा असर देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश से खेत जलमग्न हो गए हैं और धान की …

Chhattisgarh Montha Impact Update
- बलरामपुर में ‘मोंथा’ तूफ़ान का कहर, खेत डूबे।
- कटी फसल सड़ी, किसान मुआवज़े की मांग में।
- छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट।
Chhattisgarh Montha Impact Update: बलरामपुर: देश के दक्षिण-पूर्वी तट पर आए भीषण चक्रवाती तूफ़ान "मोंथा" का असर अब छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले में दिखाई देने लगा है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की फ़सलों को काफ़ी नुकसान पहुँचाया है। खेत पानी में डूबे हुए हैं और मौसम लगातार बिगड़ रहा है। इस नुकसान से परेशान किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
खेत तालाबों में तब्दील, फ़सलें भीगी
दरअसल सरकार ने धान ख़रीद के लिए 15 नवंबर की तारीख़ तय की है। बलरामपुर के किसानों ने खेतों में धान की कटाई भी शुरू कर दी थी। कई किसानों ने धान की कटाई करके अपने खेत में ही रखा था, लेकिन बारिश के कारण वह पूरी तरह से भीग गया है और जिससे कटी हुई फ़सलें सड़ गईं। अब खेत तालाबों में तब्दील हो गए हैं जिससे किसान बेहद चिंतित हैं।
किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई
Chhattisgarh Montha Impact Update: फ़सल के नुकसान के बाद, किसानों ने सरकार से मुआवज़े की माँग की है। उनका कहना है कि, उनके पास बहुत कम फसल बचा है, लेकिन वे भारी क़र्ज़ में डूबे हुए हैं। मीडिया के ज़रिए, किसानों ने प्रशासन से अपने नुकसान की भरपाई के लिए तत्काल आर्थिक मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि उन्हें नुकसान का मुआवजा मिलना चाहिए, जिससे उनके ऊपर जो कर्ज है उसे कम से कम वह चुका सके।
छत्तीसगढ़ में जारी है बारिश
बता दें कि, छत्तीसगढ़ में ‘मोन्था’ का असर देखने को मिल रहा है। मोन्था की वजह से आज भी छत्तीसगढ़ के करीब 11 जिलों में बारिश की सम्भावना जताई गई है, जबकि राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश भर के आसमान में बदल छाये हुए है।
Chhattisgarh Montha Impact Update: इससे पहले भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मोंथा के कमजोर पड़ने और पश्चिम की ओर आगे बढ़ने से सरगुजा संभाग के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।
यह भी पढ़ें
- रायपुर में दिनदहाड़े महिला पर हमला! हथौड़े से सिर पर किया वार, सड़क पर खून से लथपथ पड़ी रही
- सभी लैब टेक्नीशियनों को मिलेगा समान वेतन, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2800 ग्रेड पे देने का राज्य सरकार को दिए निर्देश
- इस पार्टी के जिलाध्यक्ष को महिला ने सरेआम चप्पलों से पीटा, बाजार में ये काम करना पड़ गया भारी, वीडियो वायरल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बलरामपुर, सरगुजा और कोरिया जिलों में सबसे ज़्यादा असर देखा गया है।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Montha Impact Update: Heavy Rain Hits Balrampur, Farmers’ Crops Damaged, Fields Flooded
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm