Balrampur News: रास्ते में अकेली महिला को देख डोली युवक की नीयत, डराकर बाइक में बैठाया, फिर सूने मकान में रातभर किया रेप
Balrampur Rape: पुलिस के अनुसार महिला अपने 2 साल के बच्चे को लेकर बाजार गई हुई थी। वहां से वापस घर जा रही थी तभी रास्ते में बाइक सवार आरोपी …

Balrampur News, image source: ibc24
- 2 साल के बच्चे को लेकर बाजार गई हुई थी महिला
- रात भर उसे एक सूने मकान में रखा
- आरोपी युवक गिरफ्तार
बलरामपुर: Balrampur Rape, बलरामपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक महिला को एक युवक जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया। फिर एक सूने मकान में ले जाकर रात भर उसके साथ बलात्कार करता रहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
2 साल के बच्चे को लेकर बाजार गई हुई थी महिला
दरअसल, बलरामपुर जिले के करोंधा में साप्ताहिक बाजार गई एक महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। मामले में महिला की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला अपने 2 साल के बच्चे को लेकर बाजार गई हुई थी। वहां से वापस घर जा रही थी तभी रास्ते में बाइक सवार आरोपी ने उसे रोक लिया। और उसे डरा धमका कर अपनी गाड़ी में बिठा लिया।
रात भर उसे एक सूने मकान में रखा
Balrampur News: इसके बाद आरोपी युवक ने महिला को बाइक में बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और फिर रात भर उसे एक सूने मकान में रखा। इस दौरान उसने महिला के साथ फिर से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने बताया कि घटना 6 अगस्त 2025 की है। आरोपी ने महिला को जान से मारने की भी धमकी दिया था, ऐसे में आज परिजनों के साथ वह थाना पहुंची और मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया। जिस पर पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: The woman was taken to an empty house and raped throughout the night
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm