UP News: गजब उत्तरप्रदेश! साली के साथ फरार हुआ जीजा, अगले ही दिन जीजा की बहन को भगा ले गया साला
जीजा का साली को भगाना आपने जरूर सुना होगा, पर उत्तरप्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक जीजा साली के साथ …

- बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में एक युवक 23 अगस्त को अपनी छोटी साली को लेकर घर से भाग गया।
- अगले ही दिन यानी 24 अगस्त को वही युवक का साला उसकी बहन को लेकर फरार हो गया।
- जीजा-साली और साला-बहन दोनों के बीच प्यार का रिश्ता था, जो अब सामने आ गया।
UP News: जीजा का साली को भगाना आपने जरूर सुना होगा, पर उत्तरप्रदेश के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर यकीनन आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक जीजा साली के साथ फरार हो गया लेकिन चौंकाने की बात ये है कि घटना के अगले ही दिन साला, जीजा की बहन को लेकर भाग गया। इस मामले के सामने आने के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। इस मामले की भी काफी चर्चा की जा रही है।
यह है पूरा मामला
दरअसल, बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी लगभग छह साल पहले पड़ोस के ही एक गांव की युवती से हुई थी। शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था और इस बीच विवाहिता ने दो बच्चों को जन्म दिया। लेकिन समय के साथ युवक की नजदीकियां अपनी छोटी साली से बढ़ गईं। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और यह रिश्ता धीरे-धीरे परिवार की नजर से छिपा नहीं रह सका। इसी बीच कहानी में दूसरा मोड़ तब आया जब युवक की बहन का रिश्ता उसकी पत्नी के छोटे भाई यानी उसके साले से जुड़ गया। दोनों के बीच भी प्रेम कहानी ने जन्म ले लिया। 23 अगस्त को युवक अपनी छोटी साली को लेकर घर से फरार हो गया। इस खबर ने परिवार को हिलाकर रख दिया। परिजन खोजबीन में ही जुटे थे कि अगले दिन 24 अगस्त को युवक का साला उसकी बहन को लेकर चला गया। जीजा के साथ गई साली ने कहा कि वह उसी के साथ रहना चाहती है और दूसरी ओर, साले के साथ गई जीजा की बहन ने भी अपने प्रेमी का साथ छोड़ने से इनकार कर दिया।
Read More: PM Modi 75th Birthday: पीएम मोदी की 75वां जन्मदिन आज, सीएम विष्णु देव साय ने दी खास तरह से बधाई
किसी के परिवार ने नहीं दर्ज कराई शिकायत
UP News: थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों परिवार के लोगों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में ये घटना हुई है । दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: UP News: Amazing Uttar Pradesh! Brother-in-law absconds with sister-in-law, next day brother-in-law abducts brother-in-law's sister, learn the whole story
BAREILLY
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pm