Bemetara ACB Raid Action News: प्रदेश में फिर से ACB की बड़ी कार्रवाई.. इस जिले में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, जानें किस काम के एवज में हुई थी डील
ACB arrests Head Constable red-handed in Bemetara: बेमेतरा में एसीबी ने प्रधान आरक्षक को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, मामले की जांच जारी।

ACB arrests Head Constable red-handed in Bemetara
- प्रधान आरक्षक 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
- आपसी विवाद निपटाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप।
- एसीबी मामले में अन्य आरोपों की भी जांच कर रही।
बेमेतरा: जिले के थान खम्हरिया पुलिस केंद्र में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। (ACB arrests Head Constable red-handed in Bemetara) कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
आपसी विवाद निपटाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, खैरझितिकला निवासी किसान दुर्गेश पटेल ने एसीबी से शिकायत की थी कि थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा और प्रधान आरक्षक अजय ने एक आपसी विवाद के मामले में कार्रवाई नहीं करने और मामला रफा-दफा करने के बदले रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और प्रधान आरक्षक को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।
किसान ने लगाए गंभीर आरोप
शिकायतकर्ता दुर्गेश पटेल का आरोप है कि उन्होंने अपनी ही जमीन पर लगे एक पेड़ को काटा था, जिसके बाद पड़ोसी ने विवाद करते हुए थाने में शिकायत दर्ज करा दी। दुर्गेश का कहना है कि जब वे थाने पहुंचे तो उन्हें धारा 151 के तहत जेल भेजने की धमकी दी गई। आरोप है कि पहले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई, जिसे बाद में 15 हजार रुपये पर तय किया गया। (ACB arrests Head Constable red-handed in Bemetara) कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम ने थान खम्हरिया परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसीबी रिश्वत की मांग, ट्रैप कार्रवाई और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
एक महीने में दूसरी बड़ी कार्रवाई
गौरतलब है कि बेमेतरा जिले में एक महीने के भीतर एसीबी की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले साजा क्षेत्र में एक पटवारी को किसान से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, इस मामले में थाना प्रभारी के खिलाफ लगाए गए आरोपों और पूरी घटना को लेकर एसीबी की विस्तृत आधिकारिक जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई अभी जारी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़ें:-
प्रधानमंत्री मोदी ने बंकिम चंद्र चटोपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
असम: कामाख्या मंदिर के कपाट भक्तों के लिए फिर से खुले, अंबुबाची मेला समाप्त
एआई सेवाओं से भारतीय आईटी कंपनियों को 10-12 अरब डॉलर का राजस्व: नासकॉम
नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को दी सुपारी,गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर : उप राज्यपाल सिन्हा, मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने आशूरा पर इमाम हुसैन को याद किया
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: एसीबी ने प्रधान आरक्षक अजय लहरे को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: ACB Arrests Head Constable Red-Handed While Accepting ₹15,000 Bribe in Chhattisgarh’s Bemetara
बेमेतरा
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm