Minister Ramvichar Netam road accident : मंत्री रामविचार नेताम हुए सड़क हादसे का शिकार, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल
road accident of Minister Ramvichar Netam:छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम का एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना में उनको हाथ और सिर पर चोट आई है। मंत्री राम विचार …

Minister Ramvichar Netam road accident
बेमेतरा: Minister Ramvichar Netam road accident छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम का एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना में उनको हाथ और सिर पर चोट आई है। मंत्री राम विचार नेताम की हालत गंभीर है, जबकि गाड़ी बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बेमेतरा के जेवरा के पास हुआ है।
road accident of Minister Ramvichar Netam: दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी को रायपुर लाया जा रहा है। मंत्री रामविचार नेताम को रामकृष्ण हॉस्पिटल में एडमिट कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मंत्री नेताम कवर्धा से लौट रहे थे, तभी नेशनल हाइवे 30 में बेमेतरा के पास हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार धनेली से रायपुर रामकृष्ण हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरीडोर बना दिया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार ठोकर मारी है, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि मंत्री रामविचार नेताम खतरे से बाहर हैं।
बताया जा रहा है कि पिकअप के ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, जिसने मंत्री की गाड़ी को टक्कर मारी है। इस घटना में बलरामपुर के धीरज सिंहदेव भी घायल हुए हैं। दो हफ्ते पहले मंत्री दयाल दास बघेल की गाड़ी भी यहां दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर शीध्र ही कृषिमंत्री के स्वास्थ्य लाभ की कामन की है।
कैबिनेट के हमारे वरिष्ठ साथी श्री रामविचार नेताम जी के कार दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई है।
प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।@RamvicharNetam
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 22, 2024

read more: दस हजार से ज्यादा युवा इंडिया गेट के पास पढ़ेगे भारतीय संविधान की प्रस्तावना
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Minister Ramvichar Netam becomes victim of road accident, being brought to hospital in critical condition
बेमेतरा
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am