Bhind News : मध्यप्रदेश में एक और पेशाब कांड! दलित युवक पर दबंगों ने किया पेशाब, मामले में गरमाई सियासत
Bhind News दलित लड़के को पहले तीन दबंगों ने किडनैप किया फिर उसे पीटा और उस पर पेशाब कर दिया। मामले के तीन घण्टे बाद ही पुलिस ने तीनों आरोपियों …

Bhind News
- भिंड में दलित युवक पर दबंगो ने किया पेशाब
- मामले में गरमाई सियासत , विपक्ष ने किया वार
- तीनों आरोपी हुए गिरफ्तार
भोपाल: Bhind News ;मध्यप्रदेश से एक शर्मनाक वारदात सामने आयी है। यहाँ सीधी के पेशाब कांड की भयानक कहानी दोहराई गयी है। बस जगह बदली है कहानी अब भी वही है। पूरा मामला मध्यप्रदेश के भिंड जिले का बताया जा रहा है। जहां एक दलित लड़के को पहले तीन दबंगों ने किडनैप किया फिर उसे पीटा और उस पर पेशाब कर दिया। मामले के तीन घण्टे बाद ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
जानें क्या था पूरा मामला
पेशाब कांड के पीड़ित ज्ञान सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू बरुआ, आलोक पाठक और छोटू ओझा ने उसे बोलेरो चलाने को कहा, पीड़ित के मना करने पर आरोपी बौखला गए और दीपवाली की रात पीड़ित को अगवा कर लिया। उसके साथ जमकर मारपीट की फिर उसके ऊपर पेशाब भी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रसाशन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले में गरमाई सियासत
Bhind News आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने अपनी जांच कमेटी बनाकर मौके पर भेज दी। कांग्रेस विधायक और दलित नेता फूल सिंह ने पीड़ित से मिलकर इस बात को विधानसभा में उठाने की बात कही है।
दलित होना गुनाह हो गया है : जीतू पटवारी
दलितों का हमदर्द होने के दावे विपक्ष की तरफ से किए जा रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी वीडियो कॉल पर फरियादी से बात की। जीतू पटवारी ने कहा कि पूरी पार्टी पीड़ित के साथ खड़ी है। मीडिया से बात करते हुए जीतू पटवारी ने यह कह दिया कि इस प्रदेश में दलित होना गुनाह हो गया है।
गुनहगारों को मिलेगी सख्त सज़ा : राकेश शुक्ला
वहीं इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा है कि फरियादी को इंसाफ मिलेगा और गुनहगारों को सख्त सज़ा देने की बात कही है। बीजेपी सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन एक्शन लिया और तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Another urination incident in Madhya Pradesh! A Dalit youth was urinated upon by a group of bullies
भिंड
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm