BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

Rahul Gandhi Balaghat visit: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

Rahul Gandhi Balaghat visit

Rahul Gandhi Balaghat visit

Dageshwar Dewangan
Published: 01 Oct 2026 | 11:36 pmModified: 01 Oct 2026 | 11:37 pm
HIGHLIGHTS
  1. बालाघाट में राहुल गांधी का दौरा
  2. बीजेपी का पलटवार
  3. आदिवासी मुद्दों पर सियासत तेज

भोपाल: Rahul Gandhi Balaghat visit बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत (Balaghat tribal children deaths) का मुद्दा अब सीधे सियासी टकराव में बदल गया है। राहुल गांधी गांव पहुंचे, परिवारों से मिले और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से लेकर जमीन के अधिकार तक सरकार पर सवाल खड़े किए। जवाब में बीजेपी ने राहुल के दौरे को राजनीतिक दिखावा करार दिया, लेकिन इस दौरे ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। क्या आदिवासी बच्चों की मौत से उठे सवाल अब आदिवासी वोट की सियासत तक पहुंच गए हैं? राहुल का आदिवासी कनेक्ट कितना असर डालेगा और क्या सरकार पर अब जमीनी सुविधाओं को लेकर दबाव बढ़ेगा?

Rahul Gandhi Balaghat visit बालाघाट जिले के बिरसा विकास खंड में आदिवासियों के बीच ज़मीन पर बैठे और उनके बच्चों को दुलार करते राहुल गांधी ने एमपी सरकार पर कुछ गंभीर आरोप लगाए। वो आए तो थे आदिवासी बच्चों की मौत के मसले पर लेकिन शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार से लेकर भू अधिकार पट्टे तक को उन्होंने कटघरे में रखा। राहुल का आरोप है कि इन बच्चों के परिजनों को मुआवजा भी नहीं दिया गया। सरकार विकास की बात करती तो है लेकिन आदिवासियों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में वे न केवल बालाघाट बल्कि देश भर के आदिवासियों का मुद्दा उठाएंगे।

संयोग से एमपी भाजपा के प्रभारी बिप्लब देब अपने पहले दौरे में भोपाल आए थे, लिहाज़ा राहुल गांधी के इन आरोपों पर जवाब का जिम्मा भी उन्होंने ही संभाला। देब ने कहा कि राहुल गांधी को सिर्फ आरोप लगाना आता है। उन्हें जहाँ जाना चाहिए वहाँ नहीं जाते। राहुल सिर्फ दिखावा करते हैं और जनता के न काम करते और न ही उनके लिए जीते हैं। वो सिर्फ परिवार के लिए जीते है। उन्होंने कहा इस देश की हर समस्या की जड़ नेहरु परिवार ही है।

यानी ये बिलकुल तय बात है कि राहुल बच्चों की मौत के मसले पर मुआवजे की बात करने नहीं आए थे। उनका लक्ष्य बड़ा आदिवासी वोट बैंक था। उन्होंने बड़े नेताओं को एतियाहतन साथ नहीं रखा। ताकि ये मैसेज जाए कि वे लाशों पर राजनीति करने नहीं, बल्कि हकीक़त जानने आए हैं? सवाल ये है कि आदिवासी वोटर के लिए किए जा रहे ये प्रयास कांग्रेस को कुछ फ़ायदा दिला पाएंगे? सवाल ये कि क्या अब ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क हो जाएगा?

https://www.youtube.com/watch?v=pJ-FrX3BPHc

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: राहुल गांधी बालाघाट के बिरसा विकासखंड में आदिवासी परिवारों से मिलने पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने बच्चों की मौत के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जमीन के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Why is there politics over the deaths of children in Balaghat?

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm