CM Dr Moahan Yadav Today News: सीएम आज देंगे 201 करोड़ रुपये के 209 विकास कार्यों की सौगात.. इस राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में करेंगे शिरकत..
CM Dr Moahan Yadav Today News: मुख्यमंत्री के 09 जनवरी (शुक्रवार) के कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:00 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल आगमन के बाद डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय सम्मान …

CM Dr Moahan Yadav Today News
- सीएम आज 201 करोड़ के 209 कार्यों का लोकार्पण
- वाकणकर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शिरकत
- बहरी में हितग्राहियों को करोड़ों की सहायता
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को राजधानी भोपाल में आयोजित 19वें डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध पुरातत्वविद् पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल को सम्मानित किया जाएगा। (CM Dr Moahan Yadav Today News) डॉ. मठपाल को यह सम्मान पुरातत्व एवं शैल-चित्र अध्ययन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर कल से प्रारंभ तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर से प्रख्यात विद्वान, वरिष्ठ प्रशासक, शिक्षाविद्, शोधकर्ता और विरासत क्षेत्र के विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे।
बहरी में देंगे करोड़ो रुपये की सौगात (CM Dr Mohan in Sidhi)
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधी जिले के बहरी जाएंगे। वे वहां हितग्राहियों के प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 201 करोड़ रुपये के 209 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 68 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 179 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 133 करोड़ रुपये के 30 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। साथ ही ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना के अंतर्गत 505 हितग्राहियों को 11 करोड़ 58 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।
डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय सम्मान समारोह में करेंगे शिरकत (Dr. Vishnu Shridhar Wakankar National Award)
मुख्यमंत्री के 09 जनवरी (शुक्रवार) के कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:00 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल आगमन के बाद डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय सम्मान समारोह एवं शोध संगोष्ठी में सहभागिता करेंगे। (CM Dr Moahan Yadav Today News) दोपहर 12:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तथा 12:30 बजे भोपाल से ग्राम बहरी (वि.स. सिहावल), जिला सीधी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 02:00 बजे ग्राम बहरी आगमन पर स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। 04:00 बजे ग्राम बहरी से भोपाल प्रस्थान कर सायं 05:45 बजे निवास आगमन होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 👉 भोपाल के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह और सीधी जिले के विकास कार्यक्रमों में।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: CM Dr Mohan Yadav Today News: 201 Crore Development Projects, National Award Ceremony Participation
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी
30 Sept 2026 | 2:59 pm