BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

MP Weather Update: गर्म हवाओं से तप रहा प्रदेश.. दिन के साथ रात में भी चलेगी लू, IMD ने जारी किया गर्मी का भीषण अलर्ट

MP Weather Update: गर्म हवाओं से तप रहा प्रदेश.. दिन के साथ रात में भी चलेगी लू, IMD ने जारी किया गर्मी का भीषण अलर्ट

MP Weather Update/Image Source: IBC24

MP Weather Update/Image Source: IBC24

Bhavna Sahu
Published: 23 Apr 2025 | 6:09 pmModified: 23 Apr 2025 | 6:16 pm
HIGHLIGHTS
  1. दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं चलेंगी
  2. राजस्थान और महाराष्ट्र से सटे हुए इलाके होने के कारण यहां पर गर्मी का ज्यादा असर दिख रहा
  3. अप्रैल के आखिरी में तीन से चार दिनों तक लू और हीट वेव का असर भी दिखेगा
MP Weather Update: भोपाल। जैसे-जैसे अप्रैल खत्म होने को है वैसे ही गर्मी के तेवर बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं, जाहिर सी बात है कि इस बार ठंड का जो असर है वह काम देखने को मिला। फरवरी के अंत तक ठंड एकदम गायब सी हो गई और मार्च से ही तापमान में बढ़त देखने को मिलने लगी। मार्च में हल्की बूंदाबांदी के साथ ओले भी दिखे और अप्रैल की शुरुआती दौर में ही पारा हाई होने लगा है। अप्रैल के मिड में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

Read More: Shahrukh Khan on Pahalgam Terror Attack: 'हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर..' पहलगाम आतंकी हमले पर बोले शाहरुख खान 

पूर्वी मध्य प्रदेश में ज्यादा तपिश राजस्थान और गुजरात से आने वाली गर्म हवाओं के चलते मध्य प्रदेश तप रहा है। पिछले 48 घंटे की अगर बात करें तो पिछले 48 घंटे में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन दिनों पहले यहां का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं, राजधानी भोपाल के रात के तापमान की बात करें तो 21 डिग्री सेल्सियस तापमान यहां का दर्ज किया गया है। भोपाल इंदौर समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश के मुकाबले पूर्वी मध्य प्रदेश में ज्यादा तपिश और गर्मी देखने को मिल रही है। रीवा ,सतना ,सीधी, मंडल सहित प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में गर्मी का कहर बढ रहा है। पिछले तीन से चार दिनों में सीधी में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

Read More: Viral Post of Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल! ज़ीशान खान के मोबाइल की जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

गर्मी का भीषण अलर्ट जारी मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, राजस्थान और महाराष्ट्र से सटे हुए इलाके होने के कारण यहां पर गर्मी का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश के आखिरी दिनों में गर्मी का भीषण अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई शहरों में पर 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है, जबकि खजुराहो नौगांव पन्ना सीधी में तापमान 45 डिग्री है। इससे अधिक जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, कई हिस्सों पर लू और हीट वेव के आसार बनते नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में बस तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा बाकी लगभग जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

Read More: Lieutenant Vinay Narwal's farewell: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी ने पति को दी इमोशनल विदाई, वीडियो देख छलक पड़ेंगे आंसू 

रात में भी गर्म हवाएं चलेंगी बात करें अप्रैल के आखिरी सप्ताह में मौसम की तो उत्तर पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से तीन चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगी, यानी कि न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं चलेंगी। ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग में 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है, जो की इंदौर, उज्जैन, भोपाल सहित बाकी जिलों में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में तीन से चार दिनों तक लू और हीट वेव का असर भी देखने को मिल सकता है।
हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: MP Weather Update

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm