बिहार: पटना में मुठभेड़ के बाद एक अपराधी गिरफ्तार

Ads

बिहार: पटना में मुठभेड़ के बाद एक अपराधी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 12:04 AM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 12:04 AM IST

पटना, 11 मार्च (भाषा) बिहार पुलिस ने बुधवार को पटना जिले के फतुहा इलाके में मुठभेड़ के बाद एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधी की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और 1,200 कारतूस बरामद किए हैं।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, “यह मुठभेड़ शाम को फतुहा में हुई। स्थानीय थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया। पुलिस को देखकर अपराधियों ने टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाब में नियंत्रित गोलीबारी की और एक अपराधी को पकड़ लिया।”

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर में गोली लगी है और उसे सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

भाषा कैलाश जितेंद्र

जितेंद्र