बिहार: बक्सर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

बिहार: बक्सर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

बिहार: बक्सर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
Modified Date: February 1, 2026 / 02:00 pm IST
Published Date: February 1, 2026 2:00 pm IST

बक्सर, एक फरवरी (भाषा) बिहार के बक्सर जिले में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे बक्सर-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदा गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुजीत कुमार (28), ओंकार पांडेय (32), मंजू देवी (40) और गिरजा देवी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग बक्सर के ही रहने वाले थे।

नया भोजपुर आउटपोस्ट प्रभारी चंदन कुमार ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, “सभी लोग पूर्णिमा के अवसर पर गंगा में स्नान करने जा रहे थे। घने कोहरे के कारण उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। दोनों भारी वाहनों के बीच फंसकर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।”

उन्होंने बताया कि एसयूवी में सवार चार में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चौथे व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

भाषा कैलाश नेत्रपाल जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में