1st February 2026 New Rules: आज एक फरवरी से बदल गये कई नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर.. इस सामानों पर 40% तक GST
1st February 2026 New Rules and Regulations: फरवरी महीने में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की सूची के अनुसार कई दिन बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। इनमें साप्ताहिक अवकाश और कुछ राष्ट्रीय व क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल हैं। ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी कामों की योजना पहले से बनाना जरूरी होगा, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
1st February 2026 New Rules and Regulations || Image- Symbolic (Canva)
- 1 फरवरी से देशभर में बड़े नियम बदले
- कॉमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा
- FASTag यूजर्स को KYC से राहत
नई दिल्ली: 1 फरवरी 2026 से देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। सरकार ने इन बदलावों को बजट दिवस के साथ लागू करने का फैसला लिया है, (1st February 2026 New Rules and Regulations) ताकि नई आर्थिक नीतियों और नियमों का प्रभाव एक साथ देखा जा सके। गैस की कीमतों से लेकर टैक्स, FASTag और बैंकिंग से जुड़े नियमों तक, ये सभी बदलाव आम लोगों के खर्च और योजनाओं को प्रभावित कर सकते हैं। आइए जानते हैं 1 फरवरी 2026 यानी आज से लागू होने वाले इन 5 बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से।
LPG Gas Cylinder: LPG सिलेंडर की कीमतों में संशोधन
आज देश का बजट पेश किया जाएगा। बजट से पहले ही LPG सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर के रेट आज 1 फरवरी 2026 अपडेट किए गए हैं। (LPG Price 1 Feb) कॉमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दिल्ली से पटना तक करीब 50 रुपये का तेज झटका लगा है। जबकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से 1691.50 रुपये की जगह 1740.50 में मिलेगा। कोलकाता में पहले 1795 रुपये का था और अब 1844.50 रुपये का हो गया है। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1642.50 की जगह 1692 रुपये में मिलेगा। (LPG Price 1 Feb) चेन्नई में अब आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 1899.50 रुपये में मिलेगा पहले यह 1849.50 रुपये का था।
जानें घरेलू एलपीजी के रेट
भारत में इंडियन ऑयल के डेटा के आधार पर एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की कीमतों की बात करें तो आज 14.2 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर दिल्ली में ₹853 में मिल रहा है। (1st February 2026 New Rules and Regulations) जबकि, पटना में इसकी कीमत ₹951 है। (LPG Price 1 Feb) मुंबई में ₹852.50 और लखनऊ में ₹890.50 में मिल रहा है। कारगिल में ₹985.5, पुलवामा में ₹969, बागेश्वर में ₹890.5 का है।
Rule Change From 1 February: CNG-PNG और ATF के दाम बदलेंगे
1 फरवरी को तेल कंपनियां CNG, PNG और ATF (एविएशन टरबाइन फ्यूल) की नई दरें भी जारी करेंगी। CNG और PNG के दाम बढ़ने या घटने से वाहन चालकों और घरेलू उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ेगा। वहीं ATF की कीमतों में बदलाव का असर हवाई यात्रा पर पड़ सकता है। अगर ATF महंगा हुआ तो फ्लाइट टिकट की कीमतें बढ़ सकती हैं।
February mein Ye Chizein Hongi Mehengi: तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ेगा
सरकार ने पान-मसाला, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर नए उत्पाद शुल्क और उपकर (Cess) लगाने का फैसला किया है। इसके लागू होते ही इन उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। सरकार का उद्देश्य न सिर्फ राजस्व बढ़ाना है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से इन उत्पादों की खपत को भी हतोत्साहित करना है।
February ke Badlav: FASTag यूजर्स को बड़ी राहत
FASTag इस्तेमाल करने वालों के लिए 1 फरवरी से राहत भरा नियम लागू होगा। नए FASTag लेने वाले यूजर्स को अब वाहन KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी। इससे FASTag लेना आसान और तेज हो जाएगा, (1st February 2026 New Rules and Regulations) जिससे टोल प्लाजा पर डिजिटल भुगतान को और बढ़ावा मिलेगा।
Bank Holidays: फरवरी में बैंक छुट्टियां
फरवरी महीने में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की सूची के अनुसार कई दिन बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। इनमें साप्ताहिक अवकाश और कुछ राष्ट्रीय व क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल हैं। ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी कामों की योजना पहले से बनाना जरूरी होगा, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
इन्हें भी पढ़ें:-
- पार्थ ने शरद पवार से की मुलाकात, राकांपा के दोनों गुटों के विलय की प्रतिबद्धता जतायी
- बिहार में साढ़े तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार
- एसआईआर कार्यक्रम के तहत उप्र के मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान आयोजित किया गया
- तिरपाल के पीछे छिपा था खौफनाक राज! पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर रुकवाया ट्रक
- मप्र: स्टाम्प बिक्री में 2.7 करोड़ रुपये से अधिक के ‘घोटाले’ में गुना जिला कोषागार अधिकारी निलंबित

Facebook


