बिहार सरकार ने क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार को डीसीपी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की

बिहार सरकार ने क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार को डीसीपी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की

बिहार सरकार ने क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार को डीसीपी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की
Modified Date: June 20, 2026 / 08:47 pm IST
Published Date: June 20, 2026 8:47 pm IST

पटना, 20 जून (भाषा) बिहार सरकार ने राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों की भर्ती नीति के तहत क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने गृह विभाग से दोनों टेस्ट क्रिकेटरों के नामों की इस पद के लिए सिफारिश की थी।

गोपालगंज जिले के मुकेश कुमार तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 2023 में कैरेबियाई दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

रोहतास जिले के आकाश दीप भी गेंदबाज हैं, जिन्होंने 2024 में पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेला था।

जीएडी के बयान में कहा गया है कि दोनों खिलाड़ी 2022 में चीन के हांगझोउ में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य भी रहे हैं। उन्हें पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) (वेतन स्तर-नौ) नियुक्त करने के लिए अनुशंसित किया गया है।

जीएडी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, यह अनुशंसा बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रत्यक्ष नियुक्ति (संशोधन) नियमावली, 2026 के तहत की गई है।

बिहार मंत्रिमंडल ने बुधवार को इन नियमों की अधिसूचना के मसौदे को मंजूरी दी थी।

मेधावी खिलाड़ियों की भर्ती के लिए गठित चयन समिति की सिफारिश के बाद नियुक्ति का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि नियुक्तियां शैक्षणिक, आवासीय तथा अन्य प्रमाणपत्रों के सत्यापन के साथ-साथ चरित्र एवं पूर्ववृत्त के सत्यापन के तहत होंगी।

भाषा

राखी राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में