Parbhani Hanuman Mandir Hadsa: परभणी हनुमान मंदिर हादसे में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत, इतने लोगों को इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल

Parbhani Hanuman Mandir Hadsa: परभणी तालुका में हनुमान मंदिर में हुए हादसे में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।

Parbhani Hanuman Mandir Hadsa: परभणी हनुमान मंदिर हादसे में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत, इतने लोगों को इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल

Parbhani Hanuman Mandir Hadsa/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: June 20, 2026 / 06:29 pm IST
Published Date: June 20, 2026 6:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • परभणी तालुका हनुमान मंदिर हादसे में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत।
  • 25 से ज्यादा घायलों को रेस्क्यू के बाद इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
  • अस्पताल में कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जार रही है।

Parbhani Hanuman Mandir Hadsa: परभणी: महाराष्ट्र के परभणी तालुका के यशवाड़ी गांव में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक हनुमान मंदिर परिसर में बने सभा मंडप के पिलर और छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। बताया जा रहा है कि, छत गिरने से मलबे के नीचे करीब 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे हुए थे। (Parbhani Hanuman Mandir Hadsa) वहीं इस हादसे में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 25 से ज्यादा घायलों को रेस्क्यू के बाद इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल में कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जार रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि, इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

इस घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल के साथ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। (Parbhani Hanuman Mandir Hadsa)  शनिवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी। मौके पर कई एंबुलेंस तैनात की गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हादसे में घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए परभणी जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिसर में चीख-पुकार मच गई थी और स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। (Parbhani Hanuman Mandir Hadsa)  शनिवार का दिन होने के कारण मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.