PM Kisan Yojana 23th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं क़िस्त हुई जारी, छत्तीसगढ़ के इतने लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर किए गए 490.54 करोड़ रुपए
PM Kisan Yojana 23th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त शनिवार को जारी हो गई है।
PM Kisan Yojana 23th Installment/Image Credit: AI
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त हुई जारी।
- पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल से जारी की 23वीं किस्त।
- छत्तीसगढ़ के 24 लाख 52 हजार 477 किसानों के खातों में 490.54 करोड़ रुपए किए गए ट्रांसफर।
PM Kisan Yojana 23th Installment: रायपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त शनिवार को जारी हो गई है। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं क़िस्त की राशि जारी की। इस कार्यक्रम में सुईं विष्णुदेव साय वर्चुअली जुड़े थे। इसके तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 52 हजार 477 किसानों के बैंक खातों में 490.54 करोड़ रुपए सीधे अंतरित किए गए। वर्ष 2019 में शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के किसानों को अब तक 10 हजार 783.90 करोड़ रुपए से अधिक की आर्थिक सहायता प्राप्त हो चुकी है।
2 लाख 80 हजार से ज्यादा नए किसानों को मिला योजना का लाभ
राज्य सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाते हुए पात्र किसानों को अधिकाधिक लाभान्वित करने पर विशेष जोर दिया है। (PM Kisan Yojana 23th Installment) इसी क्रम में 2 लाख 34 हजार वन पट्टाधारी किसानों तथा 32 हजार 500 विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के किसानों को भी योजना से जोड़ा गया है। वर्ष 2023-24 की तुलना में वर्ष 2025-26 में 2 लाख 80 हजार से अधिक नए किसान इस योजना के लाभार्थी बने हैं।
राज्य सरकार दे रही फसल विविधीकरण को बढ़ावा
PM Kisan Yojana 23th Installment: राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है। (PM Kisan Yojana 23th Installment) कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर दलहन एवं तिलहन जैसी वैकल्पिक फसलें लेने वाले किसानों को 15 हजार रुपए प्रति एकड़ तथा अन्य खरीफ फसलों के लिए 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की सहायता प्रदान की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Teacher Bharti Latest News: युवाओं के लिए शानदार अवसर, यहां निकली शिक्षक सहित कई अन्य पदों पर भर्ती, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
- Indore Ujjain Greenfield Expressway : इस ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क से MP को होगा तगड़ा फायदा, सीएम डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने किया भूमि-पूजन, प्रदेश में इतने नए पीएम आवासों का भी होगा निर्माण
- Maharashtra Hanuman Mandir Hadsa: हनुमान मंदिर की छत गिरी, मौके पर मची चीख-पुकार, कई श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

Facebook


