IAS Transfer News Today | Photo Credit: AI
पटना: IAS Transfer News Today बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी हुई है। यहां कई भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला (Bihar IAS Transfer News) किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। जिसमें 6 अधिकारियों के नाम शामिल है। इसके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी मनोज कुमार के पूर्व में किए गए तबादले को निरस्त कर दिया गया है। उन्हें नगर विकास विभाग में ही रहने को कहा गया है।
Bihar IAS Transfer List Today जारी आदेश के अनुसार, 2014 बैच के आईएएस अधिकारी और राज्य निर्वाचन आयोग के ओएसडी संजय कुमार को अपर सचिव अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है और गया के बंदोबस्त पदाधिकारी मुकेश कुमार को वित्त विभाग की जिम्मा सौंप दी गई है। उसके अलावा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर सचिव अखिलेश कुमार सिंह को कृषि विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है।