Datia Assembly By-Election: तेज हुआ दतिया का चुनावी रण, कल नामांकन भरेंगे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, इधर सपा ने इस पार्टी को समर्थन देने का किया ऐलान

तेज हुआ दतिया का चुनावी रण, कल नामांकन भरेंगे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, BJP candidate Ashutosh Tiwari will file his nomination tomorrow

Datia Assembly By-Election: तेज हुआ दतिया का चुनावी रण, कल नामांकन भरेंगे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, इधर सपा ने इस पार्टी को समर्थन देने का किया ऐलान

Datia Assembly By-Election. Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: July 13, 2026 / 12:15 am IST
Published Date: July 12, 2026 11:53 pm IST

भोपाल/दतिया। Datia Assembly By-Election: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में सोमवार से चुनावी सरगर्मियां तेज हो जाएंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 13 जुलाई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को समर्थन देने की घोषणा कर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

Datia Assembly By-Election: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी सोमवार सुबह 11 बजे दतिया कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री अजय जामवाल तथा वरिष्ठ नेता डॉ. महेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। नामांकन दाखिल करने के बाद दोपहर 1 बजे दतिया के किला चौक पर भाजपा की ओर से विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करेंगे। भाजपा ने नामांकन को शक्ति प्रदर्शन के रूप में आयोजित करने की तैयारी की है।

वहीं, दतिया उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को समर्थन देने की घोषणा की गई है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी घनश्याम सिंह के नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। समाजवादी पार्टी के कांग्रेस के समर्थन में आने से दतिया उपचुनाव का मुकाबला और रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। अब दोनों प्रमुख दल नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार को पूरी ताकत से शुरू करेंगे।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।