Bihar Diwas 2025: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की तर्ज पर मनाया जाएगा बिहार दिवस, सीएम नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं, देशभर में आयोजित होंगे कार्यक्रम
Bihar Diwas 2025: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की तर्ज पर मनाया जाएगा बिहार दिवस, सीएम नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं, देशभर में आयोजित होंगे कार्यक्रम |

Bihar Diwas 2025 | Source : BPSC Teacher's Union X
- बिहार के स्थापना दिवस के मौके पर देशभर में लगभग 75 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
- भाजपा नेताओं ने इस आयोजन को ‘स्नेह मिलन’ का नाम दिया है।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल का हिस्सा बताया है।
नई दिल्ली। Bihar Diwas 2025; केंद्रीय मंत्रियों समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता 22 मार्च को बिहार के स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार से देशभर में लगभग 75 स्थानों पर आयोजित होने वाले सप्ताहभर चलने वाले समारोहों का हिस्सा होंगे। राज्य की प्रवासी आबादी को साधने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी का यह राष्ट्रव्यापी आयोजन बिहार में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले किया गया है। बिहार में भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन का हिस्सा है।
भाजपा नेताओं ने इस आयोजन को ‘स्नेह मिलन’ का नाम दिया है और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल का हिस्सा बताया है। इस पहल के तहत देश की विविध संस्कृति को हर जगह मनाने की परिकल्पना की गई है। सूत्रों ने कहा कि पार्टी नेताओं को बिहार की गौरवशाली विरासत और राज्य को विकसित बनाने के सरकार के प्रयासों को इन आयोजनों में रेखांकित करने को कहा गया है।
उन्होंने हालांकि कहा कि पार्टी विभिन्न राज्यों से संबंधित इसी तरह के कार्यक्रम मनाती रही है। एक नेता ने कहा, ‘सभी राज्यों की विरासत और संस्कृति का जश्न मनाना ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम से संबंधित हमारे एजेंडे का हिस्सा है।’
बिहार के लोग अलग-अलग राज्यों में बड़ी संख्या में रहते हैं। राज्य से बड़ी संख्या में लोग रोजगार और शिक्षा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में जाते हैं। इस प्रवासी आबादी को वहां राजनीतिक विचारों को आकार देने में प्रभावशाली माना जाता है क्योंकि वे अपने गांव घर में लोगों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखते हैं और उनके रिश्तेदार भी वहां रहते हैं। बिहार को 1912 में तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग करके 22 मार्च को अलग राज्य बनाया गया था।
सीएम नीतीश कुमार ने दी बिहार दिवस की शुभकामनाएं
सीएम नीतीश कुमार ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।
#बिहार_दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 22, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 22 मार्च को बिहार के स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने देशभर में लगभग 75 स्थानों पर एक सप्ताह तक चलने वाले समारोहों का आयोजन किया है। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता हिस्सा लेंगे।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: CM Nitish Kumar wishes Bihar Day, programs will be organized across the country
बिहार
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm