पटना में 23 जून को होगी विपक्षी दलों की बैठक, राहुल,ममता,केजरीवाल और स्टालिन होंगे शामिल : तेजस्वी

पटना में 23 जून को होगी विपक्षी दलों की बैठक, राहुल,ममता,केजरीवाल और स्टालिन होंगे शामिल : तेजस्वी

पटना में 23 जून को होगी विपक्षी दलों की बैठक, राहुल,ममता,केजरीवाल और स्टालिन होंगे शामिल : तेजस्वी
Modified Date: June 7, 2023 / 08:47 pm IST
Published Date: June 7, 2023 8:47 pm IST

पटना, सात जून (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित विपक्षी दलों की बैठक 23 जून को पटना में होगी। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उनके तमिलनाडु समकक्ष एमके स्टालिन और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल बैठक में शामिल होने के लिए तैयार हो गए हैं।’’

यह बैठक पहले 12 जून को होने वाली थी लेकिन कांग्रेस और द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सहित कुछ दलों द्वारा तारीख में बदलाव का अनुरोध किए जाने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था।

जदयू के शीर्ष नेता नीतीश कुमार ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी पार्टियों द्वारा रणनीति तैयार करने के लिए प्रस्तावित इस बैठक में सभी संबंधित दलों के प्रमुखों के शामिल होने पर जोर देते हुए गत सोमवार को कहा था कि 12 जून को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है, आगे इसकी तिथि तय होगी।

भाषा अनवर धीरज

धीरज


लेखक के बारे में