Jalpaiguri Accident News: मौसम की मार के बीच अचानक मचा कोहराम, छीन गई कई परिवारों की खुशियां, सामने आया दिल दहला देने वाला मंजर

Jalpaiguri Accident News: मौसम की मार के बीच अचानक मचा कोहराम, छीन गई कई परिवारों की खुशियां, सामने आया दिल दहला देने वाला मंजर

Jalpaiguri Accident News: मौसम की मार के बीच अचानक मचा कोहराम, छीन गई कई परिवारों की खुशियां, सामने आया दिल दहला देने वाला मंजर

Jalpaiguri Accident News | Photo Credit: AI

Modified Date: June 21, 2026 / 02:25 pm IST
Published Date: June 21, 2026 2:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बस और ट्रक की टक्कर
  • 5 लोगों की मौत, 17 घायल
  • घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया

जलपाईगुड़ी: Jalpaiguri Accident News पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। (Bus Accident in West Bengal) जबकि 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।

West Bengal Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना उल्लादाबाड़ी इलाके में हुई है। बताया जा रहा है कि यहां लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इलाके में पिछले कुछ समय से लगातार बारिश हो रही थी, जिसके चलते पूरी सड़क पर भारी फिसलन थी। इसी दौरान बस चालक अचानक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे खड़े ट्रक में जाकर घुस गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में कुल 23 यात्री सवार थे।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव अभियान चलाया गया। दुर्घटना में घायल हुए सभी यात्रियों, जिनमें अधिकांश महिलाएं शामिल हैं, को मलबे से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल 17 लोगों को तुरंत इलाज के लिए जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।