Yoga Day Viral Video: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मची अफरातफरी, टी-शर्ट वितरण के दौरान मची लूट, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Yoga Day Viral Video: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मची अफरा तफरी, टी-शर्ट वितरण के दौरान मची लूट, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Yoga Day Viral Video: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मची अफरातफरी, टी-शर्ट वितरण के दौरान मची लूट, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Yoga Day Viral Video | Photo Credit: AI

Modified Date: June 21, 2026 / 10:56 am IST
Published Date: June 21, 2026 10:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • टी-शर्ट वितरण के दौरान भीड़ का हंगामा
  • पुलिसकर्मी और पार्षद भी शामिल
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सूरजपुर: Yoga Day Viral Video आज दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भी योग दिवस मनाया गया। लेकिन इस दौरान अफरातफरी मच गई। कार्यक्रम के दौरान टी-शर्ट वितरण किया गया। जिसे लूटने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

Yoga Day Viral Video जानकारी के अनुसार, ​योग दिवस के मौके पर टी शर्ट वितरण किया जा रहा था। पुलिसकर्मी, पार्षद भी टी शर्ट लूटते दिखे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था और लोगों के बीच टी-शर्ट लेने की होड़ साफ देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।

बता दें कि रंगमंच में आयोजित इस योग दिवस कार्यक्रम में सांसद चिंतामणि महाराज भी मौजूद थे। हालांकि कार्यक्रम के दौरान हुई इस अव्यवस्था को लेकर आयोजकों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।