Anant Kumar Singh Retirement: इस फैसले से टूटा बाहुबली विधायक अनंत सिंह का दिल.. कर दिया सियासत से संन्यास का ऐलान!..
Anant Kumar Singh Retirement: बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह ने चुनावी सियासत से संन्यास लिया, आगे बड़ा बेटा चुनाव लड़ेगा।
Anant Kumar Singh Retirement Declaration
- अनंत कुमार सिंह ने राजनीतिक संन्यास का ऐलान किया
- उनका बड़ा बेटा भविष्य में चुनाव लड़ेगा
- बिहार में 11 राज्यसभा सीटों पर मतदान जारी
Anant Kumar Singh Retirement: पटना: बिहार राज्यसभा के सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। इस मौके पर मोकामा से जदयू विधायक एम्बुलेंस में सवार होकर विधानसभा पहुंचे और अपना वोट डाला। हालांकि बाहर आकर उन्होंने मीडिया में जो बयान दे उससे उनके समर्थक खासे निराश हुए। बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह ने एक तरह से चुनावी सियासत से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है। मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि, वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे।
#WATCH | Patna: JD(U) leader Anant Kumar Singh arrives in the ambulance at the Bihar Assembly to cast his vote for the Rajya Sabha elections. pic.twitter.com/0XuQCfRBmb
— ANI (@ANI) March 16, 2026
बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने साफ किया अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।
अब हमारे बाल-बच्चे चुनाव लड़ेंगे।#AnantSingh #RajyaSabhaElection #BiharPolitics #Bihar pic.twitter.com/l1rJgsSff7
— Prabhakar Kumar (@prabhakarjourno) March 16, 2026
‘बड़ा बेटा लड़ेगा चुनाव’ : अनंत कुमार सिंह
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा कि, नीतीश कुमार नहीं रहेंगे तो हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे. मेरा आखिरी कार्यकाल है। इसके बाद चुनाव नहीं लड़ूंगा। अनंत सिंह ने आगे कहा कि मेरा बच्चा, मेरा बड़ा बेटा चुनाव लड़ेगा। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जो फैसला लेंगे, सब मंजूर है। बीजेपी सीएम को भी एक्सेप्ट करेंगे। अगर निशांत सीएम बनेगा तो निशांत को भी एक्सेप्ट करेंगे।
11 राज्यसभा सीटों के लिए जारी है मतदान
Anant Kumar Singh Retirement: बता दें कि, अलग-अलग राज्यों के 11 सीटों पर ही मतदान जारी है। इन 11 सीटों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में है। जिन सीटों पर आज चुनाव हो रहे है उनमें बिहार की 5 सीटें, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटें शामिल हैं। इन सभी शेष सीटों के लिए शुरुआत में 40 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, लेकिन बाद में कई उम्मीदवारों के नाम वापस लेने और कुछ सीटें बिना मुकाबले तय होने के कारण अब 11 सीटों के लिए केवल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहाँ मतदान जारी है। शाम 5 बजे के बाद गिनती की जाएगी।
बिहार में सबसे रोचक मुकाबला, नीतीश कुमार मैदान में
इस बार बिहार का चुनाव सबसे ज्यादा चर्चा में है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को उम्मीद है कि वह राज्य की सभी 5 सीटें जीत सकता है। यह चुनाव इसलिए भी दिलचस्प हो चुका है क्योंकी, बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार भी इस बार राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था। रास के लिए चुने जाने के बाद उन्हें बिहार CM का पद छोड़ना पड़ेगा।
Anant Kumar Singh Retirement: नीतीश कुमार ने कहा था कि वह राज्यसभा में जाकर भी बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे और नई सरकार को अपना पूरा सहयोग देंगे। उनके अलावा बिहार में एनडीए के अन्य उम्मीदवारों में नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और शिवेश कुमार शामिल हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
ऑस्कर 2026: माइकल बी. जॉर्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जेसी बकले ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब
सेंसेक्स, निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी
ट्रंप ने करीब सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की रक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की
यह भी देखें:-
बिहार में राज्यसभा चुनाव आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष चुनाव मैदान में
हरदोई में बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बेटे गंभीर रूप से झुलसे
ओडिशा: एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मी झुलसे

Facebook


