ओडिशा: एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मी झुलसे
ओडिशा: एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मी झुलसे
भुवनेश्वर, 16 मार्च (भाषा) ओडिशा सरकार द्वारा संचालित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में रविवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने यह जानकारी दी।
घटना के बाद अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री ने बताया कि मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान अस्पताल के करीब 11 कर्मचारी झुलस गए हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ट्रॉमा केयर गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) और उससे सटे आईसीयू में 23 मरीज भर्ती थे। उन्होंने कहा कि आग लगने से सात मरीजों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की दम घुटने या जलने से मौत हो गई।
माझी ने पत्रकारों को बताया, ‘‘इस घटना में कुल 10 मरीजों की मौत हुई है।’’ उन्होंने कहा कि आग शायद शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
भाषा गोला शोभना
शोभना

Facebook


