Rape Case Registered on Mohammad Kaif: ‘मोहम्मद कैफ’ पर तलाकशुदा महिला ने लगाया रेप का आरोप, टीम इंडिया के धाकड़ खिला​ड़ी के परिवार पर आई मुसीबत, कहा- IPL ऑक्सन के बाद शादी का किया था वादा

Rape Case Registered on Mohammad Kaif: मोहम्मद कैफ पर तलाकशुदा महिला ने लगाया रेप का आरोप, टीम इंडिया के धाकड़ खिला​ड़ी के परिवार पर आई मुसीबत, कहा- IPL ऑक्सन के बाद शादी का किया था वादा

Rape Case Registered on Mohammad Kaif: ‘मोहम्मद कैफ’ पर तलाकशुदा महिला ने लगाया रेप का आरोप, टीम इंडिया के धाकड़ खिला​ड़ी के परिवार पर आई मुसीबत, कहा- IPL ऑक्सन के बाद शादी का किया था वादा

Rape Case Registered on Mohammad Kaif: 'मोहम्मद कैफ' पर तलाकशुदा महिला ने लगाया रेप का आरोप, टीम इंडिया के धाकड़ खिला​ड़ी के परिवार पर आई मुसीबत, कहा- IPL ऑक्सन के बाद शादी का किया था वादा / Image: Symbolic

Modified Date: September 14, 2026 / 10:31 am IST
Published Date: September 14, 2026 10:30 am IST
HIGHLIGHTS
  • मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ और हासिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • यौन शोषण और बाद में धमकी देने के आरोप लगाए
  • उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले में जांच शुरू की गई

लखनऊ: Rape Case Registered on Mohammad Kaif टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद शमी के परिवार पर बड़ी मुसीबत आन पड़ी है। दरअसल मोहम्मद शमी के भाई कैफ और हासिब पर एक तलाकशुदा महिला ने रेप का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला ने अपने आरोपों में ये भी कहा है कि पहले तो शादी का झांसा देकर हवस पूरी करता रहा और जब शादी के लिए दबाव बनाया तो घर बुलाकर धमकी भी दी। फिलहाल मामले में महिला ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत की है, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित महिला की मानें तो उसने थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

मोहम्मद शमी के भाई पर रेप का आरोप

Rape Case Registered on Mohammad Kaif पीड़ित महिला ने बताया कि मोहम्मद कैफ से साल 2020 में उसकी मुलाकात हुई थी। इस दौरान वह पति से तलाक लेकर अपने बेटे के साथ एनसीआर रहती थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों अक्सर मिलते रहे और फिर दोनों के बीच प्यार हो गया। बात शादी तक पहुंची तो पीड़िता ने अपनी परिवारिक परिस्थति के बारे में कैफ को बताया तो उसने भी वह शादी करने के लिए हामी भर दी। वहीं, महिला ने आगे बताया कि कैफ के कहने पर नौ सितंबर 2023 को कोलकाता गई। वहां कैफ ने उसे एक होटल में रोका। शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। इसके बाद फिर दो महीने तक टाल मटोल करता रहा। इस बीच कई अन्य स्थलों और होटलों में ले जाकर शोषण करता रहा। दबाव बनाने पर उसने कहा कि दिसंबर 2025 में आईपीएल ऑक्सन के बाद वह शादी करेगा।

आईपीएल 2025 ऑक्सन के बाद शादी का किया था वादा

पीड़िता ने बताया कि आईपीएल ऑक्शन भी हो गया। इसके बाद भी उसने शादी नहीं की। विरोध पर उसने बातचीत के लिए बुलाया। मिलने पहुंची तो वहां कैफ और उसके भाई हसीब व परिवारीजन भी मिले। सभी ने धमकी दी और शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता वापस आकर अपने घर आशियाना में रहने लगी। पीड़िता के मुताबिक उसने 31 अगस्त को आशियाना थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर घटनास्थल शहर और राज्य के बाहर का बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार की। उच्चाधिकारियों के आदेश पर रविवार रात आरोपी कैफ और उसके भाई हसीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

नौकरी छोड़ने पर किया मजबूर

पीड़िता के मुताबिक वह बच्चे की परवरिश और घर चलाने के लिए वर्ष 2023 में एक एयरलाइंस में केबिन क्रू की नौकरी कर रही थी। कैफ को नौकरी करना पसंद नहीं था। उसने दबाव बनाकर वर्ष 2026 में नौकरी छुड़वा दी। उसके बाद से वह बेरोजगार है। घर खर्च चलाने के लिए भी उसके पास रुपये नहीं हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसने घटना के बाद आशियाना थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर कई दिन तक जांच की पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल गाजियाबाद और अन्य राज्य हैं। इस लिए मुकदमा यहां दर्ज नहीं होगा। पीड़िता ने बताया कि उसने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

शादी करने के लिए रखी ये शर्त

पीड़िता का आरोप है कि वह जब कैफ और उसके परिवारीजनों की हरकतों एवं धमकी से परेशान हो गई तो उसने एक पॉडकास्ट पर अपनी आपबीती सुनाई। जब यह जानकारी कैफ को हुई तो उसने मिलने के लिए बुलाया। फिर उसने समझाया और पॉड कास्ट हटवाने का दबाव बनाया। कहा कि पॉडकास्ट से बाइट हटने के बाद वह शादी करेगा। उसकी बातों में फंसकर पॉडकास्ट हटवा दिया। पॉडकास्ट से बाइट हटते ही वह फिर मुकर गया।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"