Tej Pratap Yadav Meets Prashant Kishor: बिहार में पक रही नई सियासी खिचड़ी!.. प्रशांत किशोर से मिले लालू के बड़े बेटे, सोशल मीडिया पर किया चौंकाने वाला पोस्ट, आप भी पढ़ें..

Tej Pratap Yadav Meets Prashant Kishor: तेजप्रताप यादव और प्रशांत किशोर की मुलाकात से बिहार राजनीति में नए समीकरण और बदलाव की चर्चा तेज

Tej Pratap Yadav Meets Prashant Kishor: बिहार में पक रही नई सियासी खिचड़ी!.. प्रशांत किशोर से मिले लालू के बड़े बेटे, सोशल मीडिया पर किया चौंकाने वाला पोस्ट, आप भी पढ़ें..

Tej Pratap Yadav Meets Prashant Kishor || Image- TEJPRATAP Yadav twitter

Modified Date: April 22, 2026 / 08:36 am IST
Published Date: April 22, 2026 8:36 am IST

पटना: बिहार राज्य में इन दिनों बड़े-बड़े सियासी उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। (Tej Pratap Yadav Meets Prashant Kishor) करीब 20 सालों से सीएम रहे नीतीश कुमार राज्यसभा पहुँच चुके हैं, तो उनके जूनियर रहे सम्राट चौधरी को बिहार की कमान सौंपी जा चुकी है। यह घटनाक्रम बीते दो दशकों में सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

वहीं इन सबके बाद बिहार में एक नए वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। दरअसल यह वीडियो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और जनसुराज नेता प्रशांत किशोर का है।

पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने पटना में अपने धुर विरोधी माने जाने वाले जनसुराज के नेता से भेंट-मुलाकात की है। इस मीटिंग को लेकर तेजप्रताप ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, “आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा। मेरी मुलाकात प्रशांत किशोर जी से हुई, (Tej Pratap Yadav Meets Prashant Kishor) जहाँ हमने जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात हुई। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं, तेज प्रताप यादव, इस संवाद को अपने राजनीतिक जीवन के एक महत्वपूर्ण अनुभव के रूप में देखता हूँ, जहाँ सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प और भी मजबूत हुआ।”

 


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown