Kangana Ranaut DISHA Meeting Video: नहीं देखा होगा कंगना रनौत को इतने गुस्से में.. DISHA बैठक ऐसा क्या हुआ कि भड़क उठी भाजपा सांसद, खुद देखें ये Video…
मंडी में DISHA बैठकों के दौरान कंगना इससे पहले भी अधिकारियों को विकास योजनाओं में देरी नहीं करने और परियोजनाओं को तय समय पर पूरा करने के निर्देश देती रही हैं।
Kangana Ranaut DISHA Meeting Video || Image-ANI News File
- कंगना ने MPLADS फंड के कम इस्तेमाल पर नाराजगी जताई।
- अधिकारियों से फंड खर्च की पूरी रिपोर्ट मांगी।
- लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
Kangana Ranaut DISHA Meeting Video: मंडी: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत मंडी में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी DISHA की बैठक में अधिकारियों पर जमकर भड़क गईं। उन्होंने अपने सांसद निधि यानी MPLADS फंड के कम इस्तेमाल को लेकर अफसरों से सीधा जवाब मांगा। बैठक के दौरान कंगना ने कहा कि उनके सांसद निधि में करीब 11 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं, लेकिन अब तक सिर्फ करीब 50 लाख रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने वहां मौजूद अफसरों से फंड के इस्तेमाल की पूरी रिपोर्ट भी मांगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
नाराज होकर कहा, ‘मुझे ये झूठे वादे मत सुनाइए’
कंगना ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि DISHA की पिछली बैठकों में जब उन्होंने MPLADS फंड के बारे में पूछा था, तब उन्हें बताया गया था कि फंड के इस्तेमाल में कोई परेशानी नहीं है और करीब 90 प्रतिशत राशि खर्च हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बैठकों में दी गई जानकारी और असल खर्च के डाटा में काफी अंतर है। कंगना ने अधिकारियों से इस अंतर को लेकर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, “मुझे ये बेकार के जुमले मत सुनाइए। हर DISHA समिति की बैठक में मुझे यही सुनने को मिलता है।”
फंड के गलत इस्तेमाल का भी लगाया आरोप
Kangana Ranaut DISHA Meeting Video: कंगना रनौत ने दावा किया कि कुछ एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि MPLADS फंड की 30 से 40 प्रतिशत राशि फर्जी लोगों को बांटी गई और अधिकारियों के लिए उस पैसे की रिकवरी करना भी मुश्किल हो गया। हालांकि, इस दावे को लेकर उन्होंने बैठक में संबंधित रिपोर्टों का हवाला दिया।
‘अधिकारी मुझसे भी बेहतर एक्टिंग करते हैं’
कंगना ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय मीडिया में उनके सांसद के तौर पर प्रदर्शन को लेकर उनका मजाक बनाया जा रहा है। अधिकारियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि “अधिकारी तो मुझसे भी बेहतर एक्टिंग करते हैं।” बैठक के दौरान कंगना ने अधिकारियों के कामकाज को लेकर नाराजगी जताते हुए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में लोग लंबित विकास कार्यों को लेकर रोजाना सोशल मीडिया पर रील बना रहे हैं, जबकि अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठकर हंस रहे हैं और उनके खिलाफ बातें कर रहे हैं।
विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Kangana Ranaut DISHA Meeting Video: कंगना रनौत ने अधिकारियों को मंडी में लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध MPLADS फंड का सही तरीके से इस्तेमाल होना चाहिए और विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जाना चाहिए। मंडी में DISHA बैठकों के दौरान कंगना इससे पहले भी अधिकारियों को विकास योजनाओं में देरी नहीं करने और परियोजनाओं को तय समय पर पूरा करने के निर्देश देती रही हैं।
कंगना रनौत का अंदाज देखिये। मंडी लोकसभा क्षेत्र की DISHA की बैठक में अफ़सरों की क्लास ले रही हैं। सांसद निधि का हिसाब मांग रही हैं। ये तेवर वही सांसद दिखा सकता है जो भ्रष्टाचार का पैसा नहीं खाता। शाबास कंगना। #kangnaranawat #KanganaRanaut #mandi #himachalpradesh pic.twitter.com/ipPpHSdoUs
— 𝐇𝐚𝐫𝐬𝐡 𝐊𝐮𝐦𝐚𝐫 (@harshktweets) September 5, 2026
#WATCH | Mandi, Himachal Pradesh: On the District Development Coordination and Monitoring Committee (DISHA) meeting, BJP MP Kangana Ranaut says, “Be it the Bhubhu Jot tunnel or the thousands of crores of rupees received under the Pradhan Mantri Sadak Yojana, our government has… pic.twitter.com/S4OjXEYRxy
— ANI (@ANI) September 5, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
महिला जूनियर एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया
शिक्षक दिवस पर अपने स्कूल पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, छात्र जीवन को याद किया
भारी बारिश के बीच पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर ‘बाढ़ के सर्वोच्च बिंदु’ के पार पहुंचा
सोनभद्र में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
नेपाल त्रासदी : जल विद्युत परियोजना की सुरंग से एक चीनी नागरिक को बचाया गया

Facebook


