IAS Transfer Latest News: बदले गए इस संभाग के कमिश्नर, कई विभागों के सचिवों को भी तबादला, एक साथ इतने IAS अफसर इधर से उधर
बदले गए इस संभाग के कमिश्नर, कई विभागों के सचिवों को भी तबादला, IAS Transfer Latest News: IAS officers including commissioner transferred
IAS Transfer Latest News. image: IBC24 File
भोपाल। IAS Transfer Latest News: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दुबई दौरे से पहले मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। फेरबदल में सागर संभाग के कमिश्नर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
IAS Transfer Latest News: सबसे अहम बदलाव सागर संभाग में किया गया है। यहां कमिश्नर अनिल सुचारी को हटाकर दिलीप कुमार को नया संभागायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा अनुभा श्रीवास्तव को सचिव, राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सत्येंद्र सिंह को सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बनाया गया है। वहीं नेहा मारव्या को प्रबंध संचालक, अनुसूचित जाति जनजाति वित्त विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है। निधि निवेदिता को राजस्व आयुक्त एवं आयुक्त, भू-अभिलेख बनाया गया है।
इसी तरह अनुराग वर्मा को प्रबंध संचालक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मयंक अग्रवाल को सीईओ, विकसित भारत रोजगार गारंटी आजीविका मिशन नियुक्त किया गया है। संदीप जीआर को सह आयुक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग बनाया गया है। वहीं अवि प्रसाद को प्रबंध संचालक, पब्लिक हेल्थ कॉर्पोरेशन के साथ अपर सचिव, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नेहा जैन को सीईओ, स्मार्ट सिटी उज्जैन बनाया गया है।
- Sanjay Gandhi Hospital Rewa News: हांथ छूते ही कहा- मर गया है, घर ले जाने के लिए उठाया तो चल रही सांसे, इस मशहूर अस्पताल पर बड़ी लापरवाही का आरोप
- SP Transfer and Posting Full List 2026: आधे दर्जन SP समेत इतने IPS अफसरों का एक साथ तबादला.. राज्य सरकार ने किया आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट..
- Teacher’s Day Incident in Raisen : जिस दिन शिक्षकों को मिल रहा था सम्मान, उसी दिन महिला शिक्षिका के साथ हो गया कांड! कोचिंग में घुसकर युवक ने की ऐसी हरकत
- Govt Teachers Service Extension: अब 2 साल और नौकरी कर पाएंगे ये सरकारी शिक्षक, टीचर्स डे पर मिली सेवा विस्तार की सौगात, इतनी राशि नकद भी..
- Congress MLA Ramya Haridas Video Viral: कांग्रेस कार्यकर्ता ने महिला विधायक को घर में बुलाकर पीटा, इस बात को लेकर हुआ था विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Facebook


