Same-sex marriage: “हमें लड़कों में दिलचस्पी नहीं है”.. ऐसा कहकर पूजा-काजल ने आपस में रचा ली शादी.. गैस-चूल्हे की आग को मान लिया साक्षी

Same-sex marriage: “हमें लड़कों में दिलचस्पी नहीं है”.. ऐसा कहकर पूजा-काजल ने आपस में रचा ली शादी.. गैस-चूल्हे की आग को मान लिया साक्षी

Same-sex marriage/ Image Source : IBC24

Modified Date: December 25, 2025 / 10:51 am IST
Published Date: December 25, 2025 10:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • सुपौल ज़िले में दो युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक शादी की।
  • गैस चूल्हे को साक्षी मानकर मंदिर में सात फेरे लिए गए।
  • दोनों युवतियों का कहना है कि वे जीवन भर साथ रहेंगी।

Same-sex marriage सुपौल: बिहार के सुपौल ज़िले से एक अनोखा वीडियो सामने आया है। यहाँ दो युवतियों ने अपनी सहमति से एक-दूसरे से समलैंगिक शादी रचा ली। दोनों ने गैस चूल्हे को साक्षी मानकर सात फेरे ले लिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

गैस चूल्हा जलाकर लिए सात फेरे


Same-sex marriage मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियों की पहचान पूजा गुप्ता और काजल कुमारी के रूप में हुई है। दोनों का संपर्क इंस्टाग्राम के ज़रिये हुआ था और दोनों पिछले दो साल से संपर्क में थीं। दोनों युवतियाँ एक ही मॉल में काम करती हैं और पिछले दो महीने से दोनों एक ही कमरे में रहती थीं। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदला और फिर यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। एक-दूसरे को लंबे समय तक समझने के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला लिया और उन्होंने मंदिर में गैस चूल्हा जलाकर उसके चारों ओर सात फेरे लिए और विवाह की रस्म पूरी की।

लड़कों और फिजिकल रिलेशन में नहीं है इंटरेस्ट


वीडियो में पूजा, काजल की मांग में सिंदूर भरती नज़र आ रही है और दोनों अपने रिश्ते को स्वीकार कर रही हैं। वीडियो में दोनों ने बताया कि उन्हें लड़कों में कोई इंटरेस्ट नहीं है और इसलिए ही दोनों ने एक-दूसरे से शादी रचाई। दोनों ने कहा कि फिजिकल रिलेशन से भी दोनों को कोई मतलब नहीं है। पत्नी बनी काजल कुमारी ने बताया कि भले ही कानूनी रूप से हमारी शादी वैध न हो, लेकिन हम दोनों अब जीवन भर साथ-साथ रहेंगे और पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे का सहारा बनेंगे। फ़िलहाल दोनों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :-

Gold Price 25 December 2025: आज सुबह-सुबह सोने के दाम में फिर तेजी, 1.40 रुपये के करीब पहुंचा गोल्ड, किंतु घबराए नहीं, यहां जानें 10 ग्राम सोना 1 लाख में लेने का तरीका! 

CG Dhan Kharidi Limit: किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला, धान खरीदी की लिमिट में बढ़ोतरी, अब रोजाना इतने क्विंटल धान की होगी खरीदी


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.