Tej Pratap Yadav Video Viral: ‘ये सिपाही ठुमका लगाओ नहीं तो..’ तेज प्रताप यादव ने पुलिसकर्मी से वर्दी में कराया डांस, बीजेपी ने कहा- ‘जैसा पिता वैसा पुत्र’
Tej Pratap Yadav Video Viral: ‘ये सिपाही ठुमका लगाओ नहीं तो..’ तेज प्रताप यादव ने पुलिसकर्मी से वर्दी में कराया डांस, बीजेपी ने कहा- ‘जैसा पिता वैसा पुत्र’ |

Bihar News/ Image Source : PTI X Handle
- तेज प्रताप यादन ने एक पुलिसकर्मी को आदेश दिया कि अगर उसने ठुमका नहीं लगाया, तो सस्पेंड कर दिए जाओगे।
- एक पुलिसकर्मी को उनके कहने पर नाचते हुए देखा जा सकता है।
- भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप की हरकत की निंदा की।
पटना। Tej Pratap Yadav Video Viral: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव शनिवार को उस समय एक नये विवाद में घिर गए, जब उन्होंने एक पुलिसकर्मी को आदेश दिया कि अगर उसने ठुमका नहीं लगाया, तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ेगा। हसनपुर से विधायक तेज प्रताप के आधिकारिक आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर साझा किया जा रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी को उनके कहने पर नाचते हुए देखा जा सकता है।
VIDEO | A policeman was seen dancing on the instruction of RJD leader Tej Pratap Yadav during Holi celebration at his residence in Patna. #tejpratapyadav #Holi #Patna pic.twitter.com/oCIP0kL03r
— Press Trust of India (@PTI_News) March 15, 2025
इस वीडियो में तेज प्रताप एक अस्थायी मंच पर रखे सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में माइक है। वह पुलिसकर्मी से यह कहते दिखाई दे रहे हैं, “ऐ सिपाही, ऐ दीपक, अभी एक गाना बजाएंगे, जिस पर तुमको ठुमका लगाना पड़ेगा। नहीं लगाओगे, तो तुमको सस्पेंड कर देंगे। बुरा न मानो होली है। वीडियो में नजर आ रहा है कि वर्दीधारी पुलिसकर्मी तेज प्रताप की बात का बुरा नहीं मानता, लेकिन वह “ठुमका” लगाने के बजाय उन्हें खुश करने के लिए अपना दाहिना हाथ हवा में लहराता है।
समारोह में तेज प्रताप ने अपने पिता द्वारा आयोजित की जाने वाली “कपड़ा फाड़ होली” की याद दिलाते हुए अपने से मिलने आए समर्थकों के कपड़े फाड़े। वह अपने घर के पास से गुजरने वाली सड़क पर स्कूटर चलाते हुए और जोर-जोर से “हैप्पी होली पलटू चाचा” कहते भी दिखाई दिए। तेज प्रताप का इशारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर था, जिन्होंने राजद से दो बार गठबंधन किया और दोनों बार उसका साथ छोड़ दिया।
बीजेपी ने आरजेडी पर साधा निशाना
तेज प्रताप का इशारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर था, जिन्होंने राजद से दो बार गठबंधन किया और दोनों बार उसका साथ छोड़ दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप की हरकत की निंदा की। उन्होंने कहा, “जैसा पिता वैसा पुत्र। पहले पिता मुख्यमंत्री के रूप में कानून को अपने इशारों पर नचवाते थे और उन्होंने बिहार को जंगल राज में तब्दील कर दिया। अब बेटा सत्ता से बाहर होने के बावजूद उसी तरह से धमकी और दबंगई से कानून और उसके रखवालों को नचवाने की कोशिश करता है।”
पूनावाला ने कहा, “वह (तेज प्रताप) पुलिसकर्मी को धमकी देते हैं कि अगर वह नहीं नाचेगा तो, उसे निलंबित कर दिया जाएगा। इससे पता चलता है कि राजद जंगल राज में विश्वास करती है… अगर वे गलती से भी सत्ता में आ गए, तो कानून की धज्जियां उड़ाएंगे और कानून के रखवालों को नचवाएंगे… यह तो बस एक ट्रेलर है। इसलिए, उन्हें सत्ता से दूर रखना जरूरी है।”
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: तेज प्रताप यादव का वीडियो वायरल हुआ क्योंकि उन्होंने एक पुलिसकर्मी को होली मिलन समारोह में नाचने के लिए कहा और नहीं नाचने पर उसे निलंबित करने की धमकी दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Tej Pratap Yadav made a policeman dance in uniform, BJP targeted him
बिहार
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm