बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा
बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा
पटना, पांच जुलाई (भाषा) बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने राज्य विधानसभा का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से बुलाया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
संसदीय कार्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना की जानकारी सभी सदस्यों को विधानसभा सचिवालय की प्रभारी सचिव पूनम सिन्हा के हस्ताक्षर वाले पत्र के माध्यम से दी गई।
सदन का सत्र न होने की अवधि के दौरान राज्यपाल द्वारा जारी किए गए अध्यादेशों की प्रतियां पांच-दिवसीय सत्र के पहले दिन सदन के पटल पर रखी जाएंगी।
इसी दिन 2026-27 वित्त वर्ष के लिए पहला अतिरिक्त व्यय विवरण प्रस्तुत किए जाने के साथ ही शोक संदेश भी पढ़े जाएंगे।
विभाग ने कहा कि अगले दो दिन में सरकारी विधेयक और अन्य आधिकारिक कामकाज निपटाए जाएंगे। आखिरी दिन (24 जुलाई) निजी सदस्यों से संबंधित मुद्दे और संकल्पों के लिए होगा।
भाषा नेत्रपाल दिलीप
दिलीप

Facebook


