CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: प्रदेश में अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, मौसम विभाग ने कई हिस्सों के लिए जारी किया अलर्ट, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का हाल
CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: प्रदेश में अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, मौसम विभाग ने कई हिस्सों के लिए जारी किया अलर्ट, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का हाल
CG Me Aaj Kaha Barish Hogi | Photo Credit: AI
- छत्तीसगढ़ में मानसून अब भी सक्रिय
- कई जिलों में बारिश की संभावना
- कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
रायपुर: CG Me Aaj Kaha Barish Hogi देश के कई राज्यों में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है तो कई राज्यों में मानसून की विदाई भी हो चुकी है, लेकिन छत्तीसगढ़ में अभी भी मानसून सक्रिय नजर आ रहा है। (CG Weather Update Today) पिछले 2 तीन दिनों से प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी है। गुरुवार से प्रदेश की राजधानी समेत कई हिस्सों में रूक रूक कर बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है।
प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना
CG Me Aaj Kaha Barish Hogi मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। विभाग ने कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। साथ ही एक दो स्थानों पर बिजली गिरने और भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं बात करें मध्य छत्तीसगढ़ की तो यहां भी भारी बारिश की जोर रहने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ा सिस्टम कर असर
दरअसल, बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ा मौसमी सिस्टम की वजह से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। IMD बुलेटिन में उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बने सिस्टम को डीप डिप्रेशन (Deep Depression) बताया गया है। यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा था और इसके प्रभाव से मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश बढ़ने का अनुमान है।
राज्य में 1 जून से अब तक औसतन 1017.5 मिमी वर्षा दर्ज
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 23 सितंबर 2026 तक के बारिश के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में मानसून का प्रभाव मिला-जुला देखने को मिल रहा है। राज्य में 1 जून से अब तक औसतन 1017.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो कि पिछले 10 वर्षों की औसत बारिश (1067.6 मिमी) का 95.3 प्रतिशत है। प्रदेश भर में औसतन स्थिति सामान्य के करीब नजर आ रही है, लेकिन जिलों के अनुसार आंकड़ों का विश्लेषण करें तो राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा की भारी असमानता साफ दिखाई देती है।
बलरामपुर में औसत से 167% अधिक बारिश
उत्तरी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। जिले में अब तक 1504.5 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो औसत का 167.9 प्रतिशत है। इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 135.0%, रायपुर में 123.9%, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 122.0%, महासमुंद में 118.7%, गरियाबंद में 116.2%, सूरजपुर में 110.1%, नारायणपुर में 109.7%, मुंगेली में 107.8%, बालोद में 105.1%, धमतरी में 104.8%, बलौदाबाजार में 103.7% और जांजगीर-चांपा में 100.2% बारिश दर्ज की गई है, जहां आंकड़े सामान्य या सामान्य से अधिक रहे हैं।
दूसरी ओर, राज्य के कई जिलों में मानसून की बेरुखी से सूखा जैसी स्थिति बनी हुई है। सबसे कम बारिश कांकेर जिले में दर्ज की गई है, जहां सामान्य औसत की तुलना में मात्र 68.2% (985.9 मिमी) बारिश हुई है। इसी तरह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (70.0%), बेमेतरा (72.1%), सुकमा (72.6%), बीजापुर (74.1%), सरगुजा (75.6%), जशपुर (78.8%), कबीरधाम (80.6%), बस्तर (82.3%), कोंडागांव (83.2%), रायगढ़ (85.2%), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (88.6%), कोरबा (89.7%), राजनांदगांव (90.7%), दंतेवाड़ा (91.2%), शक्ति (93.4%), बिलासपुर (93.6%), कोरिया (95.4%) और दुर्ग (95.9%) जिलों में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से काफी कम रहा है।
पिछले 24 घंटों में हुई बारिश (23 सितंबर) पर नजर डालें तो कोंडागांव में सर्वाधिक 41.7 मिमी, सुकमा में 33.5 मिमी, गरियाबंद में 32.0 मिमी, बस्तर में 30.2 मिमी, कांकेर में 23.1 मिमी, धमतरी में 22.0 मिमी और नारायणपुर में 21.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं सूरजपुर और कोरिया जैसे जिलों में आज बारिश शून्य रही। राज्य के अन्य जिलों जैसे सरगुजा (0.3 मिमी), बलरामपुर (1.8 मिमी), जशपुर (0.1 मिमी), मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (6.1 मिमी), रायपुर (4.6 मिमी), बलौदाबाजार (1.7 मिमी), महासमुंद (16.3 मिमी), बिलासपुर (0.9 मिमी), मुंगेली (1.4 मिमी), रायगढ़ (0.9 मिमी), सारंगढ़-बिलाईगढ़ (6.3 मिमी), जांजगीर-चांपा (9.2 मिमी), शक्ति (5.6 मिमी), कोरबा (10.2 मिमी), गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (1.7 मिमी), दुर्ग (2.3 मिमी), कबीरधाम (0.2 मिमी), राजनांदगांव (0.5 मिमी), मोहला-मानपुर (2.3 मिमी), खैरागढ़ (0.4 मिमी), बालोद (8.1 मिमी), बेमेतरा (0.9 मिमी), दंतेवाड़ा (11.5 मिमी) और बीजापुर (15.7 मिमी) में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। संपूर्ण राज्य के लिए आज का दैनिक औसत 9.5 मिमी दर्ज किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 25 September 2026: आज कुंभ राशि वालों की बढ़ सकती है बेचैनी, मीन का खर्च करेगा परेशान, जानें बाकी राशियों का हाल
- Vande Bharat: EC में झगड़ा.. वार-पलटवार तगड़ा! दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में संग्राम, चुनाव आयोग में आखिर कहां है कमियां?
- शह मात The Big Debate: ‘पेंशन से संबल’.. समाजिक सुरक्षा की गारंटी! 35 लाख 42 हजार हितग्राहियों को सौगात, आखिर विपक्ष क्यों उठा रहा सवाल?

Facebook


