New CM of Bihar: कौन होगा बिहार का अगला सीएम? भाजपा प्रदेश प्रभारी ने दिया ये जवाब, इधर जेडीयू MLC ने लिया इस नेता का नाम

Ads

कौन होगा बिहार का अगला सीएम? भाजपा प्रदेश प्रभारी ने दिया ये जवाब, Who will be the next Chief Minister of Bihar? BJP's state in-charge gave this answer

  •  
  • Publish Date - November 14, 2025 / 04:40 PM IST,
    Updated On - November 15, 2025 / 12:19 AM IST
HIGHLIGHTS
  • NDA 208 सीटों पर आगे, 2020 से बड़ी बढ़त।
  • नीतीश कुमार के दोबारा CM बनने के मजबूत संकेत।
  • नीतीश कुमार के दोबारा CM बनने के मजबूत संकेत।

पटना: New CM of Bihar: बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 208 और महागठबंधन 28 सीटों पर आगे है। NDA को 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। इस बीच अब मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारों के नाम की भी चर्चा तेज हो गई है। बिहार बीजेपी इंचार्ज विनोद तावड़े ने सीएम के नाम को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि ‘बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत है। हमे ये जो 10000 वाली योजना है इसके वोट नहीं मिले, पिछले 10 सालो से जो योजनाएं चल रही हैं, उसका आशीर्वाद जनता ने दिया है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता ने विकास पर मुहर लगाई है। लालू-तेजस्वी का नारा लोगों ने भुला दिया है। सीएम के सवाल पर तावड़े ने कहा कि अभी आप जीत का जश्न मनाइए, सही समय आने पर सब जवाब मिल जाएगा।’

नीतीश कुमार ही बनेंगे सीएम- जेडीयू MLC

New CM of Bihar: चुनाव में स्पष्ट बहुमत प्राप्त करने के बाद भाजपा के द्वारा यह कहा जाना कि विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का चेहरा तय होगा, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा गया था, हर हालत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे. यह भाजपा के कई बड़े नेता भी कह चुके हैं.

46 केंद्रों पर हो रही मतगणना

बता दें कि सूबे की 243 सीटों के लिए हुए दो चरणों में पड़े वोटों की गिनती 46 केंद्रों पर हो रही है। नीतीश कुमार ने मतगणना से पहले ही जोश-ओ-खरोश के साथ जीत का दम भर दिया था, तो वहीं तेजस्वी यादव ने भी 18 नवंबर को शपथ लेने का दावा किया था। लेकिन तेजस्वी का दावा खोखला साबित हो रहा है। आरजेडी को तगड़ा झटका लगा है। वहीं अब तक के रुझान ओवैसी की पार्टी के लिए भी राहत भरे साबित हुए हैं।

 

इस चुनाव में कुल कितनी सीटें थीं और रुझान क्या है?

बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें थीं। वर्तमान में NDA को लगभग 208 सीटों पर बढ़त दिख रही है, जबकि महागठबंधन लगभग 28 सीटों पर आगे है।

किसके नाम पर मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं?

जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि “नीतीश कुमार के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा गया था, हर हालत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे।”

मतगणना कैसे हो रही है?

मतगणना 46 केंद्रों पर हो रही है, जहाँ दो चरणों में पड़े वोटों की गिनती जारी है।