जंगली हाथी भटककर गयाजी के रिहायशी इलाके में पहुंचा, लोगों में दहशत

जंगली हाथी भटककर गयाजी के रिहायशी इलाके में पहुंचा, लोगों में दहशत

जंगली हाथी भटककर गयाजी के रिहायशी इलाके में पहुंचा, लोगों में दहशत
Modified Date: February 15, 2026 / 10:18 pm IST
Published Date: February 15, 2026 10:18 pm IST

गयाजी, 15 फरवरी (भाषा) बिहार के गयाजी जिले के बाराचट्टी इलाके में रविवार सुबह एक जंगली हाथी के रिहायशी क्षेत्र में आ जाने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह हाथी पड़ोसी राज्य झारखंड के चतरा वन क्षेत्र से बस्ती में आ गया।

जिला वन अधिकारी शशिकांत कुमार ने कहा कि अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हाथी सुबह बाराचट्टी इलाके में घुस गया। हम हाथी की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। फिलहाल निवासियों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है।”

कुमार ने बताया कि वन विभाग की चार टीमें हाथी को वापस चतरा वन क्षेत्र की ओर खदेड़ने के लिए तैनात की गई हैं।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में