BPSC Students Protest: राजधानी में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान मचा बवाल, देखते ही देखते बिगड़े हालात, वाटर कैनन के बाद पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें वीडियो
BPSC Students Protest: राजधानी में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान मचा बवाल, देखते ही देखते बिगड़े हालात, वाटर कैनन के बाद पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें वीडियो
BPSC Students Protest | Photo Credit: ANI
- TRE-4 अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
- मुख्यमंत्री आवास घेराव की कोशिश
- पुलिस ने पानी की बौछार चलाई
पटना: BPSC Students Protest बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) के अभ्यर्थियों समेत विभिन्न छात्र संगठनों के प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव (Bihar Student Protest) करने की कोशिश में पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।
BPSC Students Protest पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में छात्र गांधी मैदान से मार्च निकालकर डाकबंगला चौराहे पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया। हाथों में तिरंगा लिए प्रदर्शनकारी छात्रों की पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई और उन्होंने डाकबंगला चौराहे पर लगे बैरिकेड तोड़ दिए।
छात्र पिछले कई सप्ताह से पटना के गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में बीपीएससी टीआरई-4 में एक स्तरीय परीक्षा प्रणाली लागू करना, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की लंबित भर्ती परीक्षाएं आयोजित करना तथा हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को समान अवसर देना शामिल है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करने की भी मांग की।
#WATCH | Patna, Bihar: Police use water cannons on students marching towards Raj Bhavan from Gandhi Maidan, demanding cancellation of the 70th BPSC examination. pic.twitter.com/51TYyR7knU
— ANI (@ANI) August 25, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: उधर ‘पट्टे’ की तैयारी.. इधर बयान-तंज जारी! छत्तीसगढ़ में शहरी गरीबों को मिलेंगे पट्टे, क्या वास्तविक पात्रों को मिल पाएगा इसका लाभ?
- Vande Bharat IBC24 News: मनुस्मृति पर मची देश में जमकर सियासत.. राहुल गांधी के दावे पर CM योगी का तीखा पलटवार, कर दी इस बात की मांग
- शह मात The Big Debate: जन्माष्टमी उत्सव का ऐलान.. क्यों मचा सियासी घमासान? स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी, क्या विरोध के बाद अब बदलेगा फैसला?

Facebook


