BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Bilaspur Fraud News: बिलासपुर में ‘लेडी फ्रॉड’ गिरफ्तार.. खुद को इस पार्टी से जुड़ा बताकर ठग लिए थे करीब 83 लाख रुपये, जानें कैसे बनाया था शिकार

शिकायतकर्ता के अनुसार रकम ऑनलाइन और नकद दी गई। पुलिस ने निखत परवीन साबरी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। उपलब्ध रिपोर्टों में गिरफ्तारी की बात एकरूप …

Bilaspur Fraud News Today

Bilaspur Fraud News Today

satya prakash
Published: 28 Sept 2026 | 3:45 pmModified: 28 Sept 2026 | 4:12 pm
HIGHLIGHTS
  1. राजनीतिक पद दिलाने का झांसा देने का आरोप
  2. ऑनलाइन और नकद 82.63 लाख लेने का दावा
  3. पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

Bilaspur Fraud News Today: बिलासपुर: न्यायधानी में ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक महिला ने पीड़ित को राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद और नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख रुपये की धोखाधड़ी के वारदात को अंजाम दिया। हालाँकि अब महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान निखत परवीन शाबरी के तौर पर हुई है। वह मनेंद्रगढ़ के खोंगापानी की रहने वाली बताई गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

खुद को बताया सियासी दल से जुड़ा

पुलिस के मुताबिक श्री विहार निवासी चेतन आनंद दुबे की करीब एक साल पहले फेसबुक के जरिए निखत परवीन से पहचान हुई थी। महिला ने खुद को एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी का बड़ा कार्यकर्ता बताया और बड़े नेताओं से करीबी संबंध होने का दावा किया।

पहले जमीन विवाद सुलझाकर जीता भरोसा

Bilaspur Fraud News Today: पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने पहले एक जमीन विवाद को सुलझाने में मदद की। इससे चेतन आनंद दुबे का उस पर भरोसा बढ़ गया। इसके बाद महिला ने पार्टी में बड़ा पद और राजनीतिक नियुक्ति दिलाने का प्रपोजल रखा।

आरोप है कि महिला ने पार्टी फंड और अन्य खर्चों के नाम पर पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में करीब 82.63 लाख रुपये लिए। जुलाई 2025 से अगस्त 2026 के बीच करीब 62.63 लाख रुपये ऑनलाइन और 20 लाख रुपये नकद दिए गए। जांच में कुछ रकम आरोपी महिला की बहन के बैंक खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी भी सामने आई है।

नियुक्ति नहीं मिली तो मांगे पैसे वापस

लंबा समय बीतने के बाद जब पीड़ित को न तो कोई पद मिला और न ही राजनीतिक नियुक्ति हुई तो उसने महिला से अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि इसके बाद महिला ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने निखत परवीन शाबरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला पहले भी इसी तरह लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

किसी सियासी पार्टी से जुड़ाव नहीं मिला

Bilaspur Fraud News Today: जांच में पुलिस को फिलहाल आरोपी महिला की किसी राजनीतिक पार्टी में संलिप्तता नहीं मिली है। पुलिस के मुताबिक ठगी के लिए महिला खुद को एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी से जुड़ा बताती थी और बड़े नेताओं से करीबी होने का दावा करती थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब ठगी के दूसरे पीड़ितों की तलाश में जुटी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:

एसआईआर विवाद: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया

भाजपा ने साजिश के तहत ईवीएम में धांधली करके ‘चंद्रशेखर’ को जितवाया: मायावती

द. अफ्रीका में सप्ताहांत हुई गोलीबारी की दो घटनाओं में मृतक संख्या बढ़कर 28 हुई, एक और पीड़ित की मौत

एशियाड मुक्केबाजी : लवलीना, प्रिया ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किये

पायनियर फिल-मेड, टोंबो इमेजिंग और फंक्शनल एंड इनोवेटिव फूड्स को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Bilaspur Political Post Fraud: Woman Accused of Taking ₹82.63 Lakh on Promise of Party Position

शहर की खबरें

बिलासपुर

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm