BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bilaspur Sodium Blast Case: बिलासपुर स्कूल में सोडियम ब्लास्ट मामले में हैरान कर देने वाला खुलासा.. शरारती स्टूडेंट्स के निशाने पर था कोई और लेकिन..

बढ़ते दबाव को देखते हुए, स्कूल प्रबंधन ने घटना में शामिल छह विद्यार्थियों को स्कूल से निष्कासित कर दिया। घटना बेहद गंभीर थी और इससे किसी की जान भी जा …

Bilaspur Sodium Blsat Case Latest Updates

Bilaspur Sodium Blsat Case Latest Updates

satya prakash
Published: 23 Feb 2025 | 6:27 pmModified: 23 Feb 2025 | 6:37 pm
HIGHLIGHTS
  1. बिलासपुर स्कूल धमाका: आठवीं के छात्रों ने की साजिश, चौथी कक्षा की छात्रा घायल
  2. शिक्षिका को निशाना बनाने की थी योजना, बाथरूम में लगाया विस्फोटक, पुलिस ने पकड़ा
  3. स्कूल में विस्फोट से हड़कंप, छह छात्र निष्कासित, चार आरोपी हिरासत में

Bilaspur Sodium Blast Case Latest Updates: बिलासपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला रोड स्थित सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में हुए धमाके में चौथी कक्षा की एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में आठवीं कक्षा के दो छात्र और दो छात्राओं को हिरासत में लिया है। स्कूल प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में प्रमाण मिलने के बाद चारों विद्यार्थियों को हिरासत में लिया गया है।

Read More: PM Modi in Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम की धरती से विपक्ष पर निशाना, पीएम मोदी ने कहा- 'हिंदू आस्था से नफरत करने वाले हर सदी में रहते हैं' 

शिक्षिका को निशाना बनाने की थी साजिश

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपित विद्यार्थियों ने एक शिक्षिका को निशाना बनाने के इरादे से पटना से ऑनलाइन विस्फोटक मंगवाया था, जिसे बाथरूम में लगाया गया। हालांकि, इसकी चपेट में चौथी कक्षा की छात्रा स्तुति मिश्रा आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

बिलासपुर के स्कूल में सोडियम धमाका

Bilaspur Sodium Blast Case Latest Updates: पुलिस पूछताछ में पता चला कि धमाके से पहले आठवीं कक्षा की एक छात्रा बाथरूम में गई थी। घायल छात्रा ने रोते हुए उसी छात्रा की ओर इशारा किया था। जब स्कूल प्रबंधन और पुलिस ने संदिग्ध छात्रा से पूछताछ की, तो उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर यह धमाका करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि वे केवल शरारत कर रहे थे, लेकिन सूत्रों के अनुसार, उनका असली मकसद एक शिक्षिका को निशाना बनाना था।

पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

घटना के बाद, बढ़ते आक्रोश और अभिभावकों के विरोध को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने अज्ञात दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग कर किसी को हानि पहुंचाने) के तहत मामला दर्ज किया। दोषियों की पहचान होने के बाद, पुलिस ने जेजे एक्ट के तहत सभी चार आरोपियों को हिरासत में लिया है और उन्हें बाल न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Read Also: PM Modi in Bageshwar Dham: 'दूसरों की पीड़ा का निवारण ही है धर्म'.. बागेश्वर धाम में पीएम मोदी ने कही ये बात, देखें वीडियो 

6 स्टूडेंट्स सस्पेंड

Bilaspur Sodium Blast Case Latest Updates: यह धमाका शुक्रवार सुबह सवा दस बजे हुआ, जब स्कूल में परीक्षाएं चल रही थीं। बाथरूम में विस्फोट के दौरान दस वर्षीय छात्रा स्तुति मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत बर्न केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना के अगले दिन, शनिवार को अभिभावकों ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते दबाव को देखते हुए, स्कूल प्रबंधन ने घटना में शामिल छह विद्यार्थियों को स्कूल से निष्कासित कर दिया। घटना बेहद गंभीर थी और इससे किसी की जान भी जा सकती थी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: धमाका बाथरूम में हुआ, जहां आठवीं कक्षा के कुछ विद्यार्थियों ने ऑनलाइन विस्फोटक मंगाकर उसे लगाया था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Bilaspur Sodium Blast Case Latest Updates, Four students including two girl students were taken into custody

शहर की खबरें

बिलासपुर

और भी पढ़ें ›
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am