CG Guest Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में शिक्षित बेरोजगारों को बड़ा मौक़ा.. सरकारी स्कूलों में देंगे सेवाएं, इस Fund से मिलेगा मानदेय..
अतिथि शिक्षकों के मानदेय का भुगतान जिला खनिज न्यास यानी डीएमएफ फंड से किया जाएगा। सबसे पहले जिले के खनिज प्रभावित क्षेत्रों में आने वाले स्कूलों में शिक्षकों की कमी …

Guest Teacher Recruitment in Chhattisgarh
- बिलासपुर में अतिथि शिक्षकों की भर्ती
- डीएमएफ फंड से मिलेगा मानदेय
- स्थानीय युवाओं को मिलेगा मौका
Guest Teacher Recruitment in Chhattisgarh: बिलासपुर: जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने नई कोशिश शुरू की है। अब स्थानीय स्तर पर शिक्षित बेरोजगार युवा सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते नजर आ सकते हैं। प्रशासन ने हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के साथ एकल शिक्षकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था करने की तैयारी शुरू कर दी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
स्थानीय स्तर पर होगी भर्तियां
दरअसल शिक्षकों की कमी के कारण जिले के कई सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों को विषयवार शिक्षकों का पर्याप्त फायदा नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में प्रशासन स्थानीय स्तर पर शिक्षित युवाओं का चयन कर इस कमी को दूर करने की योजना बना रहा है।
DMF से दिया जाएगा मानदेय
Guest Teacher Recruitment in Chhattisgarh: जानकारी के मुताबिक, अतिथि शिक्षकों के मानदेय का भुगतान जिला खनिज न्यास यानी डीएमएफ फंड से किया जाएगा। सबसे पहले जिले के खनिज प्रभावित क्षेत्रों में आने वाले स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने पर ध्यान दिया जाएगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
स्कूलों में बेहतर शिक्षा है उद्देश्य
जिला प्रशासन के निर्देश पर हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के अलावा एकल शिक्षकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों की जानकारी जुटाई जा रही है। संबंधित स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की जरूरत का आकलन किया जाएगा। इसी आधार पर स्थानीय शिक्षित और पात्र युवाओं का चयन किया जाएगा। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और उन्हें जरूरी विषयों की बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
इन्हें भी पढ़ें:
दिल्ली में जिस बस में हुआ छात्रा से कथित दुष्कर्म, उसके तीन माह में हो चुके हैं 12 चालान
विश्व पैरा तीरंदाजी सीरिज: शीतल फाइनल में, सरिता कांस्य पदक के प्लेआफ में
आरबीएल बैंक विदेशी निवेशकों से बॉन्ड जारी कर एक अरब डॉलर जुटाएगा
एमपीएससी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक: अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, राकांपा (शप) और कांग्रेस का समर्थन
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बिलासपुर जिले के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था होगी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Guest Teacher Recruitment in Chhattisgarh: Hiring Begins in Bilaspur
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm