High Court On Betting App: ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स को लेकर हाईकोर्ट सख्त, कहा-‘लोग मेहनत से नहीं, शॉर्टकट से पैसा कमाना चाह रहे’ तुरंत हो कार्रवाई
High Court On Betting App: ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स को लेकर हाईकोर्ट सख्त, कहा-‘लोग मेहनत से नहीं, शॉर्टकट से पैसा कमाना चाह रहे’ तुरंत हो कार्रवाई

High Court On Betting App/ Image Credit: IBC24
- ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स को लेकर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से हलफनामा दाखिल कर मांगा जवाब।
- सक्रिय ऐप्स को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई की जाए।
- सट्टा ऐप्स के बढ़ते चलन पर भी चिंता जताई गई है।
बिलासपुर। High Court On Betting App: छत्तीसगढ़ में तेजी से फैल रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद वर्मा की खंडपीठ में इस मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य सरकार,गृह विभाग और केंद्र सरकार से हलफनामा दाखिल कर जवाब मांगा है। इस दौरान सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि, महादेव ऐप के बाद अब तक कितने ऐप्स पर कार्रवाई हुई? कितनों को प्रतिबंधित किया गया? केंद्र सरकार को भी इस मामले में पक्षकार बनाया गया है।
वहीं, एक सक्रिय सट्टा एप को भी याचिका में शामिल किया गया है। यह याचिका रायपुर निवासी सुनील नामदेव ने अधिवक्ता अमृतो दास के माध्यम से दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि कई सट्टा ऐप्स आज भी खुलेआम सक्रिय हैं। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि, इन सक्रिय एप्स को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई की जाए। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि, लोग अब मेहनत से नहीं, शॉर्टकट से पैसा कमाना चाह रहे हैं, जो समाज और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए खतरनाक है।
High Court On Betting App: कोर्ट ने सरकार को यह भी याद दिलाया कि वैध और अवैध के बीच की रेखा टूटनी नहीं चाहिए। याचिका में IPL जैसे आयोजनों के दौरान सट्टा ऐप्स के बढ़ते चलन पर भी चिंता जताई गई है। इसके साथ ही निगरानी के लिए एक स्थायी तंत्र बनाए जाने की मांग भी की गई है। कोर्ट ने कहा कि, जिन ऐप्स पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, उन्हें तुरंत चिन्हित किया जाए। सुनवाई की अगली तारीख 6 मई तय की गई है।
लेखक के बारे में
Web Title: High Court is strict about online betting apps, said- 'People are trying to earn money through shortcuts, not through hard work'
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm