Ayatollah Khamenei Wife Killed: अयातुल्लाह ख़ामेनेई की पत्नी की भी दर्दनाक मौत.. एयर-स्ट्राइक में इजरायल-अमेरिका ने इस तरह बनाया था निशाना..
Ayatollah Khamenei Wife Mansoureh Khojasteh Bagherzadeh Killed: एयर स्ट्राइक में अयातुल्लाह खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह की मौत का दावा, ईरान में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान।
Ayatollah Khamenei Wife Mansoureh Khojasteh Bagherzadeh Killed
- खामेनेई की पत्नी की मौत का दावा
- एयर स्ट्राइक में परिवार के सदस्य भी घायल
- ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
तेहरान: शनिवार को युद्ध के शुरुआत के साथ ही अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर ताबड़तोड़ बमबारी की थी। (Ayatollah Khamenei Wife Mansoureh Khojasteh Bagherzadeh Killed) इस एयर स्ट्राइक से ईरानी को सबसे बड़ा झटका तब लगा था जब उनके सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह ख़ामेनेई की मौत हो गई थी। ख़ामेनेई के साथ जान गंवाने वालो में ईरानी सेना के कई प्रमुख अफसर भी शामिल थे।
40 दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान
वही इस हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह की भी मौत हो गई है। वह भी दूसरे लोगों के साथ इजराइली एयरस्ट्राइक में घायल हुई थीं। इस हमले में हुई मौतों के बाद ईरान ने 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।
1964 में हुई थी मंसूरेह खोजस्तेह और ख़ामेनई की शादी
दूसरी तरह ईरानी मीडिया ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन उनका दावा है कि, हमले में ख़ामेनेई के साथ ही उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गये है। सम्भवतः उनका आशय मंसूरेह खोजस्तेह से है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अयातुल्लाह ख़ामेनेई और मंसूरेह खोजस्तेह का निकाह 62 साल पहले सन 1964 में हुई थी। हालांकि मंसूरेह खोजस्तेह एक घरेलु महिला थी और ईरान की सियासत से भी दूर थी। उन्हें कभी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में खुले तौर पर नहीं देखा गया था।
नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला
पश्चिम एशिया में खाड़ी देशों के बीच जारी भीषण युद्ध के बीच ईरान की सेना ने सनसनीखेज दावा किया है। ईरान मिलिट्री की तरफ से दावा किया गया है कि, उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के चीफ ऑफ डिफेन्स त्ज़ाची ब्रेवरमैन को एक हवाई हमले में मार गिराया है। (Ayatollah Khamenei Wife Mansoureh Khojasteh Bagherzadeh Killed) हालांकि इजरायल की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है बावजूद इसके यह खबर सही हुई तो इजरायल के लिए यह बड़ा झटका होगा। त्ज़ाची ब्रेवरमैन पीएम नेतन्याहू के बेहद करीबी थे और वही इस पूरे वार की मॉनिटरिंग भी कर रहे थे।
इस दावे के अलावा ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने यह भी बताया है कि, नेतन्याहू के दफ्तर और इजराइली वायु सेना कमांडर के ठिकाने को निशाना बनाया गया है। हालांकि इस हमले के बाद नेतन्याहू किस स्थिति में है, यह स्पष्ट नहीं हुआ है।
#Iran / #Israel / #USA 🇮🇷🇮🇱🇺🇸: Iranian Forces launched a new wave of attacks on multiple locations in Israel
As, a result, at least one Iranian Medium-Range Ballistic Missile struck the city of #Beersheba (Be’er Sheva) in #Negev. pic.twitter.com/o9diD1NTG3
— Liberty Uncensored Newspaper (@LibertyUNP) March 2, 2026
मारा गया ईरान का नवनियुक्त नेता?
इजरायल और ईरान युद्द के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सोशल मीडिया पोस्ट और कुछ इजरायली समाचार रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता घोषित किये गए अलीरेज़ा अराफी भी पद संभालने के कुछ ही घंटों बाद हवाई हमले में मारे गए है। (Ayatollah Khamenei Wife Mansoureh Khojasteh Bagherzadeh Killed) हालांकि ईरान की सरकारी मीडिया या दूसरे अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
⚠️ 𝐁𝐫𝐞𝐚𝐤𝐢𝐧𝐠 𝐍𝐞𝐰𝐬 ⚠️
🇮🇷 | NEW Supreme Leader Ayatollah Arafi has been killed in an airstrike…
He was appointed not even 24 hours ago… pic.twitter.com/vGkkaQIOtp
— Iran Spectator (@IranSpec) March 2, 2026
BREAKING: Newly appointed Supreme Leader of Iran, Ayatollah Arafi, has reportedly been killed in an airstrike, just hours after being given the role. pic.twitter.com/EvC0Y4jUIS
— Daily Loud (@DailyLoud) March 2, 2026
🚨 Iran Leadership Meltdown: New interim Supreme Leader Ayatollah Alireza Arafi reportedly killed in airstrike- hours after appointment to replace Khamenei.
Appointed yesterday, gone today. Regime leaders dropping like hot samosas. 😂🤡#IsraelIranUSA_War pic.twitter.com/TXN977Q8WE
— The Alternate Media (@AlternateMediaX) March 2, 2026
ईरानी मीडिया ने नहीं की है पुष्टि
इसी तरह के भ्रम की स्थिति खामेनेई की हत्या को लेकर भी थी। खामनेई के मारे जाने की पुष्टि पहले इजरायली अधिकारियों ने की और बाद में ईरानी अफसरों ने स्वीकार किया। ठीक वैसे ही हालात अलीरेज़ा अराफी से जुड़े समाचारों को लेकर भी है।
37 सालों तक काबिज रहें ख़ामेनेई
बता दें कि, एक दिन पहले यानी शनिवार की सुबह तेहरान पर हुए अमेरिकी-इजरायली संयुक्त हवाई हमलों में लंबे समय तक नेता रहे अली खामेनेई की मौत हो गई थी। (Netanyahu Chief of Staff Tzachi Braverman Killed) इसके ठीक बाद ईरान ने अलीरेजा अराफी को अपना अंतरिम सर्वोच्च नेता चुना था। बता दें कि, अयातुल्लाह खामनेई 1989 से 28 फरवरी, 2026 तक ईरान के सुप्रीम नेता रहें।
युद्द से भारी जानमाल का विनाश
वही जिस दिन खामेनेई की हत्या हुई, उसी दिन अयातुल्ला अराफी को सर्वोच्च नेता चुना गया था। (Ayatollah Khamenei Wife Mansoureh Khojasteh Bagherzadeh Killed) हालांकि, 2 मार्च, 2026 तक, अपुष्ट रिपोर्टों में दावा किया गया है कि हाल के हवाई हमलों में उनकी भी मौत हो गई है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने पूरी दुनिया में सदमे में डाल दिया हैं। अलग अलग देशों के इस गुटीय युद्द से भारी जानमाल का नुकसान और सम्पत्तियों का विनाश हुआ है। फिलहाल यह युद्ध जारी है और दोनों ही तरफ से घातक हमले किये जा रहे है।
अब तक 200 लोगों की हुई मौत
ईरानी नेताओं के मुताबिक, इन हमलों की शुरुआत से अब तक खामेनेई और अन्य वरिष्ठ नेताओं के अलावा 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। ईरान ने बदले का संकल्प लेते हुए जवाबी कार्रवाई में इजराइल और अरब देशों पर मिसाइलें दागीं। इजराइल की बचाव सेवाओं के अनुसार, यरुशलम और मध्य शहर बेत शेमेश के एक प्रार्थना स्थल (सिनागॉग) समेत कई जगहों पर हमले हुए। बेत शेमेश में नौ लोगों की मौत हुई और 28 लोग घायल हुए। इसके साथ ही इज़राइल में मृतकों की कुल संख्या 11 हो गई। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद 11 लोग अब भी लापता हैं। लेकिन ईरान पर हमले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के महत्वपूर्ण सैन्य, राजनीतिक और खुफिया ठिकानों को निशाना बनाया। इससे प्रतीत होता है कि जंग व्यापक होती जा रही है और यह लंबे समय तक चल सकती है, जो पूरे पश्चिम एशिया में अस्थिरता ला सकती है।
मारे गए अमेरिकी सैनिक
अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि ईरान पर अमेरिका के हमलों के दौरान उसके तीन सैनिक मारे गए और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पहली बार है जब इस बड़े सैन्य अभियान में अमेरिका की ओर से उसके सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। (Ayatollah Khamenei Wife Mansoureh Khojasteh Bagherzadeh Killed) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि अमेरिका अपने सैनिकों की मौत का “बदला” लेगा और संघर्ष खत्म होने से पहले “संभव है कि और भी अमेरिकी सैनिक मारे जाएं।”
इन्हें भी पढ़ें:-
- US Fighter Jet Crash News: अमेरिका का दो सुपर फाइटर जेट क्रैश! आग की लपटों में गिरते विमान का भयावह वीडियो वायरल, जंग में डोनाल्ड ट्रंप को पहला बड़ा झटका
- Tehsil Ashleel Dance Video: सरकारी दफ्तर में अश्लील डांस! होली के रंगारंग कार्यक्रम में डांसरों ने लगाए ठुमके, वीडियो देख लोग हुए हैरान
- Vishwanath & Sons Release Date: बड़े पर्दे पर लौटेगा सूर्या का जादू, इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’
यह भी देखे:-
- Purna Chandra Grahan 2026 Date: कल लगेगा साल 2026 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण, क्या भारत में दिखेगी ये खगोलीय घटना, कब से कब तक रहेगा सूतक काल
- Saudi Ras Tanura Refinery: सबसे बड़ी तेल कंपनी पर ईरान का हमला, ड्रोन अटैक के बाद धुआं-धुआं हुआ पूरा शहर, पेट्रोल-डीजल सप्लाई हो सकती है बंद
- Holi Shayari in Hindi: इस होली रंगों की बारिश और शायरी की मिठास… अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं संदेश

Facebook


