Sonam ki sari ka holika dahan : “वो जेल में है, उसे जला नहीं सकती…” होली से ठीक पहले होलिका की आग में राजा रघुवंशी की माँ जलाएगी कातिल सोनम की ये निशानी

इंदौर में होली से पहले राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। होलिका दहन के अवसर पर राजा का परिवार आरोपी सोनम की शादी की साड़ी को बुराई और धोखे के प्रतीक के रूप में जलाकर न्याय की भावुक मांग कर रहा है।

Sonam ki sari ka holika dahan : “वो जेल में है, उसे जला नहीं सकती…” होली से ठीक पहले होलिका की आग में राजा रघुवंशी की माँ जलाएगी कातिल सोनम की ये निशानी

Sonam ki sari ka holika dahan / Image Source : x


Reported By: Anshul Mukati,
Modified Date: March 2, 2026 / 07:25 pm IST
Published Date: March 2, 2026 5:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • होलिका दहन पर राजा रघुवंशी के परिवार ने आरोपी सोनम की फेरे की साड़ी जलाने का लिया फैसला।
  • परिवार का कहना – यह धोखे और बुराई के अंत का प्रतीक है।
  • पिछले साल की होली को याद कर भावुक हुईं राजा की मां।

इंदौर: Raja Raghuvanshi murder case होली के ठीक पहले राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। रंगों के इस त्योहार से पहले राजा का परिवार न्याय की एक अनोखी और भावुक लड़ाई लड़ रहा है। आज होलिका दहन के पावन अवसर पर, राजा का परिवार आरोपी सोनम की फेरे की साड़ी को आग के हवाले करते हुए होलिका दहन करने वाला है। परिवार का कहना है कि यह केवल कपड़ों का दहन नहीं, बल्कि उस बुराई और धोखे का अंत है जिसने उनके घर का चिराग बुझा दिया।

“सोनम तो जेल में है, उसकी यादें जलाएंगे”

राजा की मां ने नम आंखों से कहा, “सोनम जेल की सलाखों के पीछे है, उसे तो हम जला नहीं सकते, लेकिन उसने मेरे बेटे के साथ जो छल किया, उसकी निशानी के तौर पर हम उसकी शादी की साड़ी को आज होलिका दहन की अग्नि में झोंक देंगे।”raja raghuvanshi indore राजा के परिवार के लिए यह साड़ी उस धोखे का प्रतीक बन चुकी है, जिसने उनके बेटे की जान ले ली।

पिछले साल की होली याद करके भावुक हुई माँ

पुरानी यादों को साझा करते हुए राजा की मां भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि पिछले साल इसी समय सोनम ने राजा को बड़े चाव से रंग लगाने के लिए बुलाया था। दोनों ने साथ में गुलाल की होली खेली थी। राजा रघुवंशी का परिवार इस होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मना रहा है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.