Bengaluru Live in Partner Killed: पति ने लगाया अपने बीवी को गले तो बॉयफ्रेंड का खून खौला.. फिर मौके पर ही रची ये खौफनाक साजिश, सुनकर हर कोई दंग
Bengaluru Live in Partner Killed: बेंगलुरु में लव ट्रायंगल के चलते एक व्यक्ति की हत्या, एक्ट्रेस बिंदु समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी।
Bengaluru Live in Partner Killed || Image- Hate Detector File
बेंगलुरु: शहर के मंजुनाथ नगर इलाके में लव ट्रायंगल के चलते एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बगलागुंटे पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (Bengaluru Live in Partner Killed) गिरफ्तार आरोपियों में एक्ट्रेस बिंदु उर्फ उर्वशी, विनय और धनुष शामिल हैं। मरने वाले शख्स की पहचान मोहन कृष्णा राव के तौर में हुई है।
दोनों शादीशुदा, रह रहे थे ‘लिव-इन-रिलेशन’ में
पुलिस के मुताबिक मृतक मोहन कृष्णा राव मंजुनाथ नगर का रहने वाला था और बिंदु भी उसी इलाके में रहती थी। मोहन अपनी बीवी से अलग रह रहा था जबकि बिंदु भी अपने पति से अलग हो चुकी थी। कोरोना के दौरान दोनों के एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ और पिछले दो साल से ‘लिव-इन-रिलेशन’ में थे। कुछ दिनों पहले दोनों एक किराए के मकान में साथ रहने लगे थे।
अफेयर को लेकर होता था अक्सर विवाद
इसी दौरान बिंदु की मुलाकात विनय से हुई, जो उसी इलाके का रहने वाला है। जान-पहचान दोस्ती और फिर लव अफेयर में बदल गया। (Bengaluru Live in Partner Killed) मोहन कृष्णा राव को बिंदु और विनय के रिश्ते की जानकारी हो गई थी, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।
बताया गया है कि 18 फरवरी की रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि नशे में धुत मोहन ने बिंदु के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसके बाद बिंदु ने विनय को बुलाया और वह धनुष के साथ मौके पर पहुंचा। तीनों ने मिलकर मोहन पर पीछे से चाकू और लोहे की रॉड से हमला किया, हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगाकर उसकी हत्या कर दी।
पहले फरार, फिर हुए गिरफ्तार
हत्या के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने जांच के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया है। (Bengaluru Actress Bindu News) मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
A body has fallen in a love triangle, and #BagalaguntePolice have arrested three individuals.
The love story involving actress Bindu, an associate director of the film Hayagriva, who conspired with her new lover to kill her old one, is shocking.
The arrested accused are Bindu… https://t.co/EC3V63OFgw pic.twitter.com/SSuX9q795V
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) March 2, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- US Fighter Jet Crash News: अमेरिका का दो सुपर फाइटर जेट क्रैश! आग की लपटों में गिरते विमान का भयावह वीडियो वायरल, जंग में डोनाल्ड ट्रंप को पहला बड़ा झटका
- Tehsil Ashleel Dance Video: सरकारी दफ्तर में अश्लील डांस! होली के रंगारंग कार्यक्रम में डांसरों ने लगाए ठुमके, वीडियो देख लोग हुए हैरान
- Vishwanath & Sons Release Date: बड़े पर्दे पर लौटेगा सूर्या का जादू, इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’
यह भी देखे:-
- Purna Chandra Grahan 2026 Date: कल लगेगा साल 2026 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण, क्या भारत में दिखेगी ये खगोलीय घटना, कब से कब तक रहेगा सूतक काल
- Saudi Ras Tanura Refinery: सबसे बड़ी तेल कंपनी पर ईरान का हमला, ड्रोन अटैक के बाद धुआं-धुआं हुआ पूरा शहर, पेट्रोल-डीजल सप्लाई हो सकती है बंद
- Holi Shayari in Hindi: इस होली रंगों की बारिश और शायरी की मिठास… अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं संदेश

Facebook


