Baloda Bazar Psycho Killer: 8 लोगों की मौत से दहशत में था पूरा गांव, पुलिस ने कब्र खोदकर निकाले शव, फिर जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
Baloda Bazar Psycho Killer: 8 लोगों की मौत से दहशत में था पूरा गांव, पुलिस ने कब्र खोदकर निकाले शव, फिर जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
Baloda Bazar Psycho Killer | Photo Credit: AI
- शराब मे जहर मिलाकर हत्या मामले मे बड़ा खुलासा
- मृतकों से आरोपी के थे अलग-अलग विवाद
- जमीन-आपसी विवाद, चरित्र शंका में की हत्या
बलौदाबाजार: Baloda Bazar Psycho Killer छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खर्वे गांव में 8 लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी का जुलुस भी निकाला गया और उस जगह पर भी घुमाया गया, जहां आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। (Kharve Village Case) जांच में सामने आया है कि आरोपी का मृतकों से अलग-अलग प्रकार का विवाद था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी रामसाय जायसवाल ने सभी हत्याओं को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया है। पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि कुछ मामलों में जमीन और आपसी विवाद भी शामिल था। (Baloda Bazar 8 Death Mystery) जबकि कुछ मामलों में चरित्र को लेकर संदेह जैसी बातें भी सामने आई हैं। एसपी ने कहा कि आरोपी रामसाय जायसवाल “साइकोपैथ किलर” है।
बलौदाबाजारः जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा https://t.co/0WuSS256o6
— IBC24 News (@IBC24News) June 23, 2026
जानिए क्या है पूरा मामला
Baloda Bazar Psycho Killer दरअसल, बलौदाबाजार जिले के एक छोटे से गांव में पिछले कुछ महीनों में 8 लोगों की मौत (Baloda Bazar Death Case) हो चुकी है। शुरुआत में इन मौतों को सामान्य माना गया, लेकिन जब मौतों का सिलसिला थमा नहीं, तो ग्रामीणों के मन में संदेह गहराने लगा। मामला उस वक्त सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया, जब गांव के सैकड़ों ग्रामीण कसडोल थाने पहुंचे और गांव के ही एक व्यक्ति पर शराब में जहर मिलाकर लोगों को पिलाने का आरोप लगा दिया। ग्रामीणों ने दावा किया कि इसी जहरीली शराब की वजह से 8 लोगों की जान गई है।
शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस
ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच की। दायरा इतना बढ़ चुका था कि दफन किए गए शवों को भी कब्र से निकालकर जांच की गई। शनिवार को पुलिस, प्रशासन और एफएसएल की टीम गांव पहुंची। जांच के लिए दफन शवों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। फॉरेंसिक विशेषज्ञ नमूने एकत्र की गई।
कड़ी कार्रवाई की मांग
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो कई अहम सबूत हमेशा के लिए खत्म हो सकते हैं। यही वजह है कि गांव के लोग लगातार प्रशासन से सच्चाई सामने लाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों के आरोप सीधे गांव के एक व्यक्ति रामसाय जायसवाल पर था। उनका कहना है कि मृतकों को शराब में जहर मिलाकर पिलाया गया था। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले पर काला जादू टोना टोटका जैसे गंभीर शक भी जाहिर की। जिसके बाद इस मामले में एसपी ने बड़ा खुलासा कर दिया है और आरोपी रामसाय जायसवाल को गिरफ्तार कर ली है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Mumbai Morphed Photos Cyber Revenge Case : गुटखा खाती थी युवती तो शादी से किया इनकार, बदला लेने के लिए होने वाली सास को बनाया निशाना, रची ऐसी साजिश कि मच गया हड़कंप
- Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड में अब तक इतने लोगों की मौत, MP-CG के मुख्यमंत्रियों ने जताया शोक, सोशल मीडिया पर कही ये बातें
- Vande Bharat: SIT की जांच, किस-किस पर आंच? चढ़ावा चोरी केस में घेरे में कई बड़े नाम, क्या रिपोर्ट से होने वाला है बड़ा खुलासा?

Facebook


