Chhattisgarh Train Cancel Full List: गर्मियों की छुट्टी में सताएगी रेलवे की चाल.. मार्च से मई तक रद्द रहेगी कई पैसेंजर गाड़िया, देख लें पूरी लिस्ट

Ads

Chhattisgarh Train Cancel Full List: मार्च से मई तक कई ट्रेनें रद्द, रायपुर मंडल में काम के चलते यात्रियों को परेशानी, यात्रा से पहले स्टेटस जरूर जांचें

  •  
  • Publish Date - March 21, 2026 / 06:10 PM IST,
    Updated On - March 21, 2026 / 06:10 PM IST

Chhattisgarh Train Cancel Full List || Image- Mathrubhumi English file

HIGHLIGHTS
  • मार्च से मई तक ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
  • 14 ट्रेनें पूरी तरह रद्द की गईं
  • यात्रा से पहले स्टेटस जांचने की सलाह

बिलासपुर: आने वाले मार्च, अप्रैल और मई महीने रेल यात्रियों के लिए परेशानी भरे रहेंगे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों को रद्द और आंशिक रूप से प्रभावित करने का फैसला लिया गया है। (Chhattisgarh Train Cancel Full List) रेलवे के अनुसार, हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के अंतिम चरण में गर्डर डि-लॉन्चिंग का काम किया जाना है। इसके लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते 22 और 23 मार्च को कई यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

3 मई से 22 मई तक कुल 28 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

इसके अलावा, गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रॉन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक में बदला जाएगा। इस काम के कारण 4 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कुल 21 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें 14 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 7 ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी। मई महीने में भी असर जारी रहेगा। 3 मई से 22 मई तक कुल 28 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 18 ट्रेनें बीच रास्ते में ही समाप्त होंगी।

गौरतलब है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या पहले से ही अधिक रहती है। (Chhattisgarh Train Cancel Full List) ऐसे में बड़ी संख्या में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

22–23 मार्च 2026: रद्द ट्रेनें

दिनांक गाड़ी संख्या रूट स्थिति
22 मार्च 68728 रायपुर–बिलासपुर MEMU रद्द
22 मार्च 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड MEMU रद्द
22 मार्च 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर MEMU रद्द
22 मार्च 68719 बिलासपुर–रायपुर MEMU रद्द
22 मार्च 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर रद्द
22 मार्च 58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर रद्द
23 मार्च 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर रद्द
23 मार्च 58202 रायपुर–बिलासपुर MEMU रद्द

22 मार्च 2026: आंशिक रद्द (बीच में समाप्त)

गाड़ी संख्या रूट बदलाव
68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया बिलासपुर तक, आगे रद्द
68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा बिलासपुर से शुरू, पहले रद्द

अप्रैल 2026: लंबी अवधि की रद्द ट्रेनें

गाड़ी संख्या ट्रेन नाम अवधि
18030 शालीमार–LTT एक्सप्रेस 4–24 अप्रैल
18029 LTT–शालीमार एक्सप्रेस 6–26 अप्रैल
18237 कोरबा–अमृतसर एक्सप्रेस 5–25 अप्रैल
18238 अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस 7–27 अप्रैल
68815/16 बल्लारशाह–गोंदिया MEMU 5–25 अप्रैल
78805/06 गोंदिया–कटंगी DEMU 5–25 अप्रैल

अप्रैल 2026: चयनित तिथियों पर रद्द

गाड़ी संख्या ट्रेन रूट
12410 गोंडवाना एक्सप्रेस निजामुद्दीन–रायगढ़
12409 गोंडवाना एक्सप्रेस रायगढ़–निजामुद्दीन
12101/02 एक्सप्रेस LTT–शालीमार
12807/08 एक्सप्रेस विशाखापत्तनम–निजामुद्दीन

(इन सभी ट्रेनें अप्रैल में कई अलग-अलग तिथियों पर रद्द रहेंगी)


अप्रैल 2026: आंशिक/शॉर्ट टर्मिनेशन

गाड़ी संख्या रूट बदलाव
68802–68806 गोंदिया–बल्लारशाह हिरदामाली तक
15231 बरौनी–गोंदिया दुर्ग तक
15232 गोंदिया–बरौनी दुर्ग से

मई 2026: पूरी तरह रद्द ट्रेनें

गाड़ी संख्या रूट अवधि
18109 टाटानगर–इतवारी 3–22 मई
68711–68716 लोकल पैसेंजर 3–22 मई
58205/06 रायपुर–इतवारी 3–23 मई

मई 2026: मार्ग परिवर्तित ट्रेनें

गाड़ी संख्या रूट नया मार्ग
11754 रीवा–इतवारी जबलपुर–नैनपुर–बालाघाट
11753 इतवारी–रीवा जबलपुर–नैनपुर–बालाघाट

मई 2026: आंशिक रद्द (बीच में समाप्त)

गाड़ी संख्या रूट प्रभावित सेक्शन
15231/32 बरौनी–गोंदिया दुर्ग–गोंदिया
12105/06 मुंबई–गोंदिया अंजनी–गोंदिया
51707/08 जबलपुर–गोंदिया बिरसोला–गोंदिया
68809–68814 MEMU बिरसोला सेक्शन
78803–78810 DEMU बिरसोला सेक्शन

इन्हें भी पढ़ें:-

उत्तम नगर में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा की

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज, सुबह छाया कोहरा

रियाद में संदिग्ध मिसाइल हमले में सीतापुर के युवक की मौत: परिवार का दावा

यह भी देखें:-

प्रधानमंत्री मोदी ने नवरोज के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

राज्यसभा में सोमवार को सीएपीएफ से संबंधित विधेयक पेश करेंगे अमित शाह

मैं पश्चिम एशिया या अन्य संघर्षों में शांति समर्थकों के पक्ष में रहा हूं : शशि थरूर

1. ट्रेनें क्यों रद्द की जा रही हैं?

रेलवे में अधोसंरचना कार्य और ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।

2. कितनी ट्रेनें प्रभावित होंगी?

अप्रैल में 21 और मई में 28 ट्रेनें रद्द या आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी।

3. यात्रियों को क्या सलाह दी गई है?

यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।